संक्रमित के संपर्क में आए 19 लोग क्वारंटाइन

अशोक विहार कालोनी में कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आए 19 लोग क्वारंटाइन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 07:13 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 07:13 PM (IST)
संक्रमित के संपर्क में आए 19 लोग क्वारंटाइन
संक्रमित के संपर्क में आए 19 लोग क्वारंटाइन

संवाद सहयोगी, लोनी : अशोक विहार कालोनी में कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आए 19 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। अधिकारियों ने 12 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर भेजा है। जबकि सात लोगों को होम क्वारंटाइन कराया गया है।

उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम ने बताया कि दो दिन पूर्व अशोक विहार कालोनी में एक कोरोना सक्रंमित महिला की मौत हो गई थी। रविवार को महिला के परिवार और पड़ोस के 12 लोगों को मंडोला विहार योजना के आसरा-2 में क्वारंटाइन कराया है। वहीं उनसे संपर्क में आने वाले सात लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि आसरा-2 में 55 लोग क्वारंटाइन है। डाक्टरों की टीम प्रतिदिन लोगों से काउंसलिग कर इन्हें चुस्त दुरुस्त रखने के लिए सुबह के समय करीब एक घंटे योग करा रही है। क्वारंटाइन सेंटर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। नगर पालिका कर्मियों द्वारा सेंटर को दिन में दो बार सुबह और शाम सैनिटाइज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 32 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर लोगों को उनके घर भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी