अन्न महोत्सव में 60 हजार लोगों को दिया गया राशन

जागरण संवाददाता गाजियाबाद बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले के 60 हजार कार्डधारकों में 1296 टन निश्शुल्क खाद्यान्न वितरित हुआ। शहर के अलावा साहिबाबाद मोदीनगर मुरादनगर व लोनी में विधायकों ने राशन बांटा। ग्राम प्रधान एवं पार्षदों ने भी कार्डधारकों में राशन बांटा। प्रदेश सरकार द्वारा मनाए गए अन्न महोत्सव का मुख्य आयोजन लोहिया नगर स्थित हिदी भवन में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 09:37 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 09:37 PM (IST)
अन्न महोत्सव में 60 हजार लोगों को दिया गया राशन
अन्न महोत्सव में 60 हजार लोगों को दिया गया राशन

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले के 60 हजार कार्डधारकों में 1,296 टन निश्शुल्क खाद्यान्न वितरित हुआ। शहर के अलावा साहिबाबाद, मोदीनगर, मुरादनगर व लोनी में विधायकों ने राशन बांटा। ग्राम प्रधान एवं पार्षदों ने भी कार्डधारकों में राशन बांटा। प्रदेश सरकार द्वारा मनाए गए अन्न महोत्सव का मुख्य आयोजन लोहिया नगर स्थित हिदी भवन में हुआ। यहां प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने 10 कार्डधारकों को पांच-पांच किलो राशन से भरा बैग निश्शुल्क बांटा।

उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में केंद्र व प्रदेश सरकार जरूरतमंदों को हर महीने निश्शुल्क राशन दे रही है। सरकार की मंशा है कि हर परिवार स्वस्थ और खुशहाल रहे। उन्होंने कार्डधारकों से पूछा कि कोई ऐसा व्यक्ति तो नहीं, जिसे पहली बार राशन मिल रहा हो। किसी ने हाथ खड़ा नहीं किया। इस दौरान महापौर आशा शर्मा, डीएम राकेश कुमार सिंह, एसएसपी अमित पाठक, जिला पूति अधिकारी डॉ.सीमा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय शर्मा मौजूद रहे।

12 बजे शुरू हुए अन्न महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। एक बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण सभी ने देखा। बीच में तकनीकी खराबी से लाइव प्रसारण ब्रेक हो गया तो मोबाइल को माइक पर लगाकर भाषण सुनाया गया। प्रभारी मंत्री ने खुद के मोबाइल पर इस बीच लाइव प्रसारण देखा और सुना। डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि वन नेशन वन कार्ड योजना के माध्यम से अब पूरे प्रदेश में कहीं से भी राशन लिया जा सकता है। जिले में चार लाख 28 हजार पात्र कार्डधारकों की 18 लाख 36 हजार यूनिट हैं। 88 हजार क्विंटल खाद्यान्न ई-पाश मशीन के माध्यम से अगूंठा लगाने के बाद 559 दुकानों पर वितरित किया जा रहा है।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने सामुदायिक केंद्र में बांटा राशन : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल विजय कुमार सिंह(रि.) ने सबको राशन-सबको पोषण के क्रम में नेहरू नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत निश्शुल्क अन्न वितरण किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों, गरीबों व असहायों का उत्थान व कल्याण करना ही केंद्र और प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। 80 ह•ार उचित मूल्यों की दुकानों से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में असहायों तथा सम्मानित गरीबों को निश्शुल्क अन्न दिया जाएगा। इस योजना से प्रदेश के लगभग 15 करोड़ सम्मानित नागरिकों को निश्शुल्क राशन दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल भी मौजूद रहे। उधर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी ने भी 50 कार्डधारकों को राशन दिया।

घूकना में विधायक ने बांटा राशन : अन्न महोत्सव के तहत घूकना स्थित राशन डीलर बालकिशन की दुकान पर साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा द्वारा जरूरतमंदों को राशन बांटा। पार्षद वीरेंद्र त्यागी, प्रेम त्यागी, अमित सिसोदिया, लोकेश त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, महेंद्र त्यागी, हेमंत त्यागी, भाजपा नंदग्राम मंडल अध्यक्ष पंकज राय, तरूण भारद्वाज, हरीश चंद शर्मा, छोटेलाल, रामधन तिवारी मौजूद थे।

महामारी के दौर में पति की नौकरी छूट गई है। किराये पर रहती हूं। महीने में दो बार राशन मिलने से काफी राहत है। निश्शुल्क खाद्यान्न का बैग मिलने पर बेहद खुशी हुई है।

-मंजू देवी, लाल क्वार्टर, लोहिया नगर कोरोना के चलते नौकरी चली गई। एक साल से राशन मिल रहा है। सरकार की इस योजना से बच्चों को भरपूर भोजन मिल रहा है।

-नंदकिशोर, पीले क्वार्टर, लोहिया नगर

------

तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल निश्शुल्क मिलने पर बहुत खुश हूं। महीने में दो बार राशन मिलने से कोरोनाकाल में गृहस्थी ठीक से चल रही है।

- बबीता, जटवाड़ा

-----

पांच किलो खाद्यान्न परिवार के प्रत्येक सदस्य के नाम पर निश्शुल्क मिलने से मंहगाई के दौर में बाहर से राशन खरीदना नहीं पड़ रहा है। परिवार के पांच सदस्यों को महीने में दो बार पचास किलो राशन मिल रहा है। बैग मिलने पर बहतु खुश हूं।

- पुष्पा, दीनागढ़ी

chat bot
आपका साथी