न्याय खंड-दो में कट बंद करने का विरोध, रुका काम

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से इंदिरापुरम के न्याय खंड - दो में बंद किए जा रहे कट का लोगों ने रविवार को जोरदार विरोध किया। स्थानीय पार्षद कपिल त्यागी भी लोगों के पक्ष में खड़े हो गए, जिससे कट बंद करने का काम रोक दिया गया। लोगों ने कट बंद हो जाने पर आवाजाही में दिक्कत होने की बात की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 09:43 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 09:43 PM (IST)
न्याय खंड-दो में कट बंद करने का विरोध, रुका काम
न्याय खंड-दो में कट बंद करने का विरोध, रुका काम

जागरण संवाददाता, इंदिरापुरम : गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से इंदिरापुरम के न्याय खंड - दो में बंद किए जा रहे कट का लोगों ने रविवार को जोरदार विरोध किया। स्थानीय पार्षद कपिल त्यागी भी लोगों के पक्ष में खड़े हो गए, जिससे कट बंद करने का काम रोक दिया गया। लोगों ने कट बंद हो जाने पर आवाजाही में दिक्कत होने की बात कर विरोध किया। इंदिरापुरम की सड़कों पर जाम की समस्या है। इससे निपटने के लिए जीडीए ने सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआइ) से यहां का सर्वे कराया। यातायात सुगम करने के लिए सीआरआरआइ ने सड़कों पर 71 में से 32 कट बंद करने का सुझाव दिया। 11 यू-टर्न बंद करने के लिए भी कहा। सीआरआरआइ के सुझाव पर जीडीए ने यहां कटों को बंद करने का काम शुरू किया है। रविवार को जीडीए की ओर से न्याय खंड - दो के बिग बाजार के सामने का कट बंद किया जाने लगा। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। लोगों ने कट बंद हो जाने से जाम की समस्या और अधिक होने की बात की। सूचना पर स्थानीय पार्षद कपिल त्यागी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कट बंद करने का विरोध कर रहे लोगों का समर्थन किया और काम रूकवा दिया। कपिल त्यागी ने कहा कि यह कट बंद हो जाने से राजहंस सोसायटी स्थित चौराहे से लोगों को मुड़ना पड़ेगा। वहां पर पहले ही वाहनों का दबाव रहता है। इस कट से वाहनों का भी दबाव बढ़ने से समस्या विकराल हो जाएगी। जाम की स्थिति बनेगी, इसलिए न्याय खंड - दो के कट को नहीं बंद किया जाना चाहिए। लोगों के विरोध पर कट बंद करने पहुंचे मिस्त्री व मजदूर वापस चले गए। इस मौके पर अश्वनी तिवारी, आलोक मिश्र, सनी त्यागी, सुमित त्यागी, योगेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी