खेल परिसर व स्टेडियम खोलने की तैयारी

लॉकडाउन-5 के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से अन्य गतिविधियों के साथ ही आठ जून से सशर्त खेल स्टेडियम को खोलने की अनुमति दी जा सकती है। इसे लेकर खेल परिसर व स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में महामाया स्पो‌र्ट्स स्टेडियम मुख्य द्वार के अलावा बैडमिटन हॉल को भी सैनिटाइज कराया गया है। खिलाड़ी शारीरिक दूरी व दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अभ्यास कर सकेंगे। गाजियाबाद में 20 हजार से

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 09:56 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 06:07 AM (IST)
खेल परिसर व स्टेडियम खोलने की तैयारी
खेल परिसर व स्टेडियम खोलने की तैयारी

जासं, गाजियाबाद : लॉकडाउन-5 के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से अन्य गतिविधियों के साथ ही आठ जून से सशर्त खेल स्टेडियम को खोलने की अनुमति दी जा सकती है। इसे लेकर खेल परिसर व स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में महामाया स्पो‌र्ट्स स्टेडियम मुख्य द्वार के अलावा बैडमिटन हॉल को भी सैनिटाइज कराया गया है। खिलाड़ी शारीरिक दूरी व दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अभ्यास कर सकेंगे।

गाजियाबाद में 20 हजार से ज्यादा खिलाड़ी व भर्ती की तैयारी में जुटे युवा खेल मैदान व पार्क में अभ्यास करते हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन के चलते सभी खेल परिसर व खेल गतिविधियों को बंद कर दिया गया था। करीब दो माह से अधिक समय बीत चुका है और सभी खिलाड़ी घरों में व खेल मैदान वीरान हैं। प्रदेश सरकार ने आठ जून से सशर्त जनपद के खेल मैदान खोलने की अनुमति दी है। इससे अभ्यास करने वाले खिलाड़ी व प्रशिक्षकों में खुशी की लहर है। कुछ निजी खेल मैदानों में खिलाड़ी अभ्यास करने में जुट गए हैं। महामाया स्पो‌र्ट्स स्टेडियम को खिलाड़ियों के अभ्यास को खोलने के लिए नगर निगम की ओर से सैनिटाइज कराया गया। मुख्य द्वार व कॉमन एरिया के अलावा बैडमिटन हॉल को भी सैनिटाइज कराया गया। एथलेटिक्स कोच अनीता नागर का कहना है कि खेल मैदान खुलने से खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। वहीं, हम भी जल्द खिलाड़ियों का अभ्यास शुरू कराएंगे। बैडमिटन कोच मधु अवस्थी का कहना है कि हॉल सैनिटाइज हो चुका है। आदेश मिलने के साथ ही खिलाड़ियों के अभ्यास शुरू कराए जाएंगे। इसके साथ ही दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाएगा।

जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक लिखित में कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है। ऐसे में स्टेडियम को नहीं खोला गया है, जैसे ही प्रशासन की ओर से लिखित में दिशा-निर्देश मिलेंगे। उसके बाद स्टेडियम को खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए खोला जाएगा। फिलहाल सैनिटाइज कराया गया है।

-गदाधर बारीकी, क्रीड़ाधिकारी।

chat bot
आपका साथी