गोली लगने से घायल हुए पेट्रोल पंप गार्ड की हालत स्थिर

संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात को लूट के प्रयास को विफल करने के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Aug 2020 06:17 PM (IST) Updated:Tue, 18 Aug 2020 06:17 PM (IST)
गोली लगने से घायल हुए पेट्रोल पंप गार्ड की हालत स्थिर
गोली लगने से घायल हुए पेट्रोल पंप गार्ड की हालत स्थिर

संवाद सहयोगी, मुरादनगर :थाना क्षेत्र में रविवार देर रात को लूट के प्रयास को विफल करने के दौरान बदमाशों की गोली का शिकार बने पेट्रोल पंप गार्ड की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं, आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम बनाकर जांच कर रही है।

बता दें, कि हाईवे पर सैंथली गांव के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार देर रात को दो बदमाशों ने लूट के इरादे से सुरक्षा गार्ड की रायफल छीनने का प्रयास किया था। लूट में विफल रहने पर एक बदमाश ने गार्ड को गोली मार दी थी। गोली लगने से गार्ड सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। गार्ड को गोली मारने के बाद बदमाश गार्ड की रायफल लूटकर भाग गए थे। घायल गार्ड को उसके साथियों ने गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया था। पंप मैनेजर पंकज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती गार्ड की हालत स्थिर बनी हुई है। ऑपरेशन के बाद उसे आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस भी बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से साक्ष्य तलाशने के साथ ही क्षेत्र के सभी नए व पुराने अपराधियों की लिस्ट बनाई जा रही है, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी