गलियों व खाली प्लाट में भरे गंदे पानी से परेशान काका विहार कालोनी के लोग

संवाद सहयोगी लोनी लोनी खजूरी पुश्ता मार्ग स्थित काका विहार कालोनी के लोग गलियों व प्लाट में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 07:22 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 07:22 PM (IST)
गलियों व खाली प्लाट में भरे गंदे पानी से परेशान काका विहार कालोनी के लोग
गलियों व खाली प्लाट में भरे गंदे पानी से परेशान काका विहार कालोनी के लोग

संवाद सहयोगी, लोनी : लोनी खजूरी पुश्ता मार्ग स्थित काका विहार कालोनी के लोग गलियों व प्लाट में हो रहे जलभराव से परेशान हैं। लोगों को गंदे पानी से बीमारियों के फैलने व मकानों की नींव कमजोर होने की आशंका है। शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान न होने से लोगों में रोष है।

नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 45 की काका विहार कालोनी दिल्ली से कुछ दूरी पर लोनी खजूरी पुश्ता मार्ग के पास स्थापित है। दिल्ली से सटा होने के चलते प्रवासियों ने कालोनी में अपने आशियाने बनाए थे। दैनिक जागरण की टीम कालोनी के पास खजूरी पुश्ता मार्ग सटी काका विहार कालोनी पहुंची तो लोगों ने टीम को जलभराव की समस्या से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि कालोनी में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। पिछले करीब तीन वर्ष से काका विहार कालोनी व सभापुर विस्तार कालोनी का पानी पुश्ता किनारे एकत्र होकर गलियों व खाली प्लाट में भर रहा है। लोगों का कहना है कि स्थानीय सभासद, नगर पालिका अधिकारियों व संपूर्ण समाधान दिवस में मामले की शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस है। वार्ड सभासद पिकी चौधरी का कहना है कि क्षेत्रीय सांसद जनरल वीके सिंह को समस्या से अवगत कराया गया है। वहीं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता का कहना है कि पुश्ता मार्ग किनारे स्थापित कालोनियों में सुव्यवस्थित तरीके से जल निकासी के लिए सीएनडीएस द्वारा डीपीआर तैयार की जा रही है।जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। मकान के पास खाली प्लाट में गंदा पानी भरा हुआ है। सीलन व बदबू के साथ बीमारियों के फैलने की आशंका है। अधिकारियों को समस्या का समाधान कराना चाहिए।

- मुन्नी देवी, स्थानीय निवासी जलभराव के चलते गलियां जलमग्न हो चुकी हैं। मलबा डलवाकर घर तक आने जाने के लिए मार्ग बनाया है। आवाजाही के दौरान गंदे पानी में गिरने का भय लगा रहता है।

- सौरभ मिश्रा, स्थानीय निवासी

chat bot
आपका साथी