टूटी सड़कों से परेशान लोग, प्रदर्शन

कड़कड़ मॉडल की टूटी सड़कों से परेशान लोगों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए लोगों ने रविवार को कड़कड़ मॉडल स्थित परिषदीय विद्यालय के पास नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। समस्या का समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 09:52 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 09:52 PM (IST)
टूटी सड़कों से परेशान लोग, प्रदर्शन
टूटी सड़कों से परेशान लोग, प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : कड़कड़ मॉडल की टूटी सड़कों से परेशान लोगों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए लोगों ने रविवार को कड़कड़ मॉडल स्थित परिषदीय विद्यालय के पास नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। समस्या का समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कड़कड़ मॉडल के साथ नगर निगम सौतेला व्यवहार अपना रहा है। यहां कोई भी विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है। टूटी सड़क और गंदगी से लोग परेशान हैं। सड़कें टूटी होने की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोग चोटिल हो रहे हैं। इसकी तमाम बार नगर निगम में शिकायत की गई लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि सड़कों का निर्माण नहीं किया गया, तो नगर निगम के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अरुण तोमर, कदम राघव, चंद्रपाल, किशोर, चंद्र पाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी