अभिभावकों ने मांगी निजी विद्यालयों की जानकारी

जासं गाजियाबाद अभिभावक संघ ने जन सूचना अधिकारी से निजी विद्यालयों की विभिन्न जानकारियां मांगी। अभिभावकों का कहना है कि जन सूचना का अधिकार के तहत कुल विद्यालयों की संख्या कितने विद्यालयों ने जीडीए से नक्शा पास कराया इनका विवरण सहित अन्य जानकारी मांगी हैं। इसके लिए जन सूचना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष विवेक त्यागी का कहना है कि कई विद्यालयों की इमारत तय मानकों के हिसाब से बनी हुई नही हैं। पांच-पांच मंजिला इमारत में विद्यालय चलाए जा रहे हैं। इसकी जानकारी के लिए जन सूचना अधिकारी से निजी विद्यालयों का विवरण मांगा गया है कि जिले में कुल कितने विद्यालय है और कितने विद्यालयों ने जीडीए से नक्शा पास कराया है। इससे पता लगाया जा सकेगा कि कितने विद्यालयों ने जीडीए से नक्शा पास नहीं कराया है। जिन विद्यालयों नक्शा पास नहीं कराया है उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। --- दीपा शर्मा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jan 2020 07:30 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jan 2020 07:30 PM (IST)
अभिभावकों ने मांगी निजी विद्यालयों की जानकारी
अभिभावकों ने मांगी निजी विद्यालयों की जानकारी

जासं, गाजियाबाद : अभिभावक संघ ने जन सूचना अधिकारी से निजी विद्यालयों की विभिन्न जानकारियां मांगीं। अभिभावकों का कहना है कि जन सूचना का अधिकार के तहत कुल विद्यालयों की संख्या, कितने विद्यालयों ने जीडीए से नक्शा पास कराया, इनका विवरण सहित अन्य जानकारी मांगी हैं। इसके लिए जन सूचना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

संघ के अध्यक्ष विवेक त्यागी का कहना है कि कई विद्यालयों की इमारत तय मानकों के हिसाब से बनी हुई नही हैं। पांच-पांच मंजिला इमारत में विद्यालय चलाए जा रहे हैं। इसकी जानकारी के लिए जन सूचना अधिकारी से निजी विद्यालयों का विवरण मांगा गया है कि जिले में कुल कितने विद्यालय हैं और कितने विद्यालयों ने जीडीए से नक्शा पास कराया है। इससे पता लगाया जा सकेगा कि कितने विद्यालयों ने जीडीए से नक्शा पास नहीं कराया है। जिन विद्यालयों नक्शा पास नहीं कराया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

chat bot
आपका साथी