गाजियाबाद को रोजाना मिलेगी 40 टन आक्सीजन

जासं गाजियाबाद दिल्ली में आक्सीजन आपूर्ति मांग के अनुसार हो रही है। दिल्ली सरकार की व्यवस्था

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 07:56 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 07:56 PM (IST)
गाजियाबाद को रोजाना मिलेगी 40 टन आक्सीजन
गाजियाबाद को रोजाना मिलेगी 40 टन आक्सीजन

जासं, गाजियाबाद: दिल्ली में आक्सीजन आपूर्ति मांग के अनुसार हो रही है। दिल्ली सरकार की व्यवस्था खराब है। समय पर ट्रेन से आक्सीजन अनलोड न हो पाने के कारण इस्तेमाल नहीं हो पा रही है। केंद्र सरकार और दिल्ली में आक्सीजन की आपूर्ति के लिए बनाई गई कमेटी से मांग की गई है कि वहां अनलोड न हो पानी वाली आक्सीजन गाजियाबाद भेजी जाए। जिससे की न केवल गाजियाबाद बल्कि नोएडा, मेरठ में आक्सीजन की आपूर्ति हो सके। यह कहना है कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह का।

वह शुक्रवार शाम को वर्चुअल माध्यम से जिले के पत्रकारों से जुड़े। उन्होंने बताया कि जिले में आक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी से फोन पर बात की है। आक्सीजन लाने के लिए उत्तर प्रदेश से एक ट्रेन जामनगर भेजी गई है। जो शुक्रवार देर रात को गाजियाबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन से 40 टन आक्सीजन गाजियाबाद को देने की सहमति प्रदेश सरकार ने दी है। जिले में आक्सीजन की आपूर्ति के लिए रोजाना ट्रेन आएगी। इसके अलावा ओडिशा में तीन-चार आक्सीजन प्लांट हैं, वहां से भी आक्सीजन लाने की तैयारी है। वीके सिंह बोले..

अस्पतालों पर होगी सख्ती, जिला प्रशासन को बनाया जाएगा जवाब देह

संसाधनों की कमी पर जिला प्रशासन हो गया था हक्का बक्का

जिला प्रशासन को वालंटियर्स और आइटी एक्सप‌र्ट्स दिए गए

लोनी में बंद आक्सीजन प्लांट को कराया जाएगा चालू

संयुक्त अस्पताल में पांच आक्सीजन कंसंट्रेटर चीन से मंगाकर दिए गए

आरडब्ल्यूए के सहयोग से सोसायटियों में कराया जाएगा वैक्सीनेशन

आपदा में फायदा ढूंढ रहे अस्पतालों पर कसा जाएगा शिकंजा

होम आइसोलेशन के मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे चिकित्सक।

chat bot
आपका साथी