भतीजों ने चाचा पर झोका तमंचे से फायर

संवाद सहयोगी मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोरी में भतीजों द्वारा चाचा पर तमंचे से फायर झ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 07:17 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 07:17 PM (IST)
भतीजों ने चाचा पर झोका तमंचे से फायर
भतीजों ने चाचा पर झोका तमंचे से फायर

संवाद सहयोगी, मोदीनगर:

कोतवाली क्षेत्र के गांव रोरी में भतीजों द्वारा चाचा पर तमंचे से फायर झोकने का मामला सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि वह तमंचे की गोली से बाल-बाल बच गए। अब भी भतीजे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परेशान होकर पीड़ित ने रविवार को कोतवाली में शिकायत की है।

गांव रोरी निवासी विनोद कुमार किसान हैं। वह रविवार सुबह रोरी रोड स्थित अपने खेतों में पानी के लिए जा रहे थे। इस बीच उनके तीन भतीजों ने रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक भतीजे ने तमंचा निकालकर विनोद पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली विनोद के नजदीक से होकर निकल गई। इस बीच विनोद ने शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपड़ोस के लोग इकट्ठा होने लगे। जिन्हें देखकर आरोपित अंजाम भुगत लेने की धमकी देकर फरार हो गए। भयभीत विनोद ने रविवार दोपहर कोतवाली में शिकायत की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिली है। मामले में जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी