गाजियाबाद में विवाहिता की हत्या कर खेत में फेंका शव, 10 माह पहले किया था प्रेम विवाह

विजयनगर थाना क्षेत्र में सास और ससुर ने विवाहिता की सिर काटकर हत्या कर शव को मुरादनगर के शहजादपुर गांव स्थित ईंख के खेत में ठिकाने लगा दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका विवाहिता रिया के पति व सास-ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 06:30 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 06:30 PM (IST)
गाजियाबाद में विवाहिता की हत्या कर खेत में फेंका शव, 10 माह पहले किया था प्रेम विवाह
गाजियाबाद में विवाहिता की हत्या कर खेत में फेंका शव, 10 माह पहले किया था प्रेमविवाह

गाजियाबाद [आशुतोष गुप्ता]। विजयनगर थाना क्षेत्र में सास और ससुर ने विवाहिता की सिर काटकर हत्या कर शव को मुरादनगर के शहजादपुर गांव स्थित ईंख के खेत में ठिकाने लगा दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका विवाहिता रिया के पति व सास-ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। रिया पिछले तीन दिन से लापता थी और पति ने उसकी विजयनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पीड़ित स्वजन का आरोप है कि ससुरालियों ने रिया की हत्या कर सोमवार को विजयनगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने गहनता से जांच बाद ससुर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने विवाहिता के शव को ईंख के खेत से बरामद करा दिया। पुलिस ने सिर कटे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली रिया जैन (26) पुत्री सुनित कुमार जैन की शादी विजयनगर क्षेत्र स्थित प्रतीक ग्रांड सोसाइटी निवासी आकाश त्यागी के साथ हुई थी। आकाश का परिवार पूर्व में सिहानी चुंगी क्षेत्र में रहता था। रिया और आकाश दोनों नोएडा स्थित कंपनी में जाब करते थे। प्रेमप्रसंग के बाद दोनों ने पिछले वर्ष मार्च में शादी कर ली थी। रिया के भाई राहुल का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने रिया को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। रिया ने उनसे शिकायत भी की थी। शाहदरा दिल्ली निवासी रिया के मामा विपिन ने बताया कि सोमवार को आकाश ने राहुल को काल कर रिया के लापता होने की सूचना दी। आकाश ने बताया कि उसने रिया की गुमशुदगी विजयनगर थाने में दर्ज करा दी है।

यूपी-112 पर दी सूचना तो गहराया शक

सूत्रों का कहना है कि रिया के लापता होने की सूचना उसके पति आकाश ने यूपी-112 पर काल कर पुलिस को दी थी। इस पर पुलिस का शक पति और ससुरालियों पर गहरा गया। हालांकि पुलिस ने रिया की गुमशुदगी दर्ज कर ली और जब उसके बारे में जांच पड़ताल की तो ससुराल पक्ष पुलिस की रडार पर आ गया। पुलिस ने रिया के पति व सास-ससुर को हिरासत में लिया। पुलिस ने ससुर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने न सिर्फ अपनी पुत्रवधु की हत्या की बात कबूल की बल्कि मुरादनगर के शहजादपुर गांव स्थित प्रमोद के ईंख के खेत से उसका सिर कटा शव भी बरामद करा दिया।

जानवरों ने खा ली हाथों की अंगुलियां

सूत्रों के मुताबिक विजयनगर पुलिस ने मुरादनगर पुलिस के साथ मिलकर शव बरामद किया। शव का पंचायतनामा मुरादनगर पुलिस ने भरा। आरोपितों ने रिया का सिर धड़ से अलग कर दिया था। शव तीन दिन तक खेत में पड़ा रहा। जानवर रिया के हाथों की अंगुलियां खा चुके थे।

सीओ सिटी प्रथम स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि तीन दिन से लापता रिया जैन का शव मुरादनगर के खेत से बरामद किया गया है। मामले में रिया के पति, सास और ससुर को हिरासत में लिया गया है। तीनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पति द्वारा दर्ज कराई गुमशुदगी को रिया के मामा विपिन से तहरीर लेकर हत्या की धारा में तरमीम किया जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी