Coronavirus Ghaziabad: 55 घंटे के लिए फिर ठहर जाएंगे गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा, पढ़ें अपडेट

कोरोना वायरस महामारी के बीच जाने अपने जिले का हाल यहां पढें गाजियाबाद हापुड़ और नोएडा का अपडेट।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sat, 18 Jul 2020 07:55 AM (IST) Updated:Sat, 18 Jul 2020 07:55 AM (IST)
Coronavirus Ghaziabad: 55 घंटे के लिए फिर ठहर जाएंगे गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा, पढ़ें अपडेट
Coronavirus Ghaziabad: 55 घंटे के लिए फिर ठहर जाएंगे गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा, पढ़ें अपडेट

गाजियाबाद, जेएनएन। दुनियाभर में फैली कोरोना वायरस महामारी ने भारत में 10 लाख से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसी के साथ आपके लिए अपने आस-पास के बारे में जानकारी होना बेहद जरुरी है। यहां पढ़ें गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा का अपडेट। 

Coronavirus Hapur, Noida and Ghaziabad Update

- मोदीनगर : शुक्रवार रात दस बजे से फिर शहर में लॉकडाउन शुरू हो गया जो सोमवार सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। हालांकि आवश्यक सामग्री से जुड़ी सेवाएं चलती रहेंगी। लेकिन बेवजह खुले में घूमने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। 55 घंटे के लॉकडाउन में नगरपालिका की टीम शहर में सफाई अभियान चलाएगी। साथ ही अग्निशमन विभाग द्वारा भी सार्वजनिक स्थलों के अलावा रोडवेज की बसों को भी सैनिटाइज कराया जाएगा। यूपी सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके लिए पुलिस विभाग ने भी रणनीति तैयार कर ली है। 

नोएडा : अथक मेहनत व लगातार प्रयास से स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन श्रेणी-2 के कंटेनमेंट जोन में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में सफल हो रहा है। रोजाना जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या घट रही है। शुक्रवार को 13 कंटेनमेंट क्षेत्रों से सील हटाकर इन्हें ग्रीन जोन में शामिल कर लिया गया। जिले में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 282 हो गई है। गुरुवार तक जिले में 295 कंटेनमेंट जोन थे। जिलाधिकारी सुहास एलवाइ के अनुसार, शुक्रवार को 13 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया। इन क्षेत्रों में 14 दिनों बाद तक कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। वहीं लगातार कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटती जा रही है। इस समय जिले में कुल कंटेनमेंट जोन 282 है।

हापुड़: जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को चार और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, 16 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ घोषित कर दिए गए हैं। जनपद में अभी तक 965 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 759 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शुक्रवार को सरकारी और निजी लैब से कुछ संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं। प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में से चार मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें से एक मरीज नगर के मोहल्ला दादाबाड़ी, एक मरीज ब्रह्मनान, एक मरीज भगवतीगंज और एक मरीज रामगंज निवासी है। रामगंज में मिले मरीज में कोरोना की पुष्टि निजी लैब से हुई है।

chat bot
आपका साथी