Ghaziabad: लोनी में दो पक्षों में फायरिंग और पथराव, आठ गाड़ियों में तोड़फोड़; कई लोग घायल

बॉर्डर थाना क्षेत्र की राहुल गार्डन कॉलोनी में वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई। कई लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है। कॉलोनी में बटेश्वर दयाल कपड़े का गोदाम है।

By Hasin Shahjama Edited By: Geetarjun Publish:Sun, 05 May 2024 12:20 AM (IST) Updated:Sun, 05 May 2024 12:20 AM (IST)
Ghaziabad: लोनी में दो पक्षों में फायरिंग और पथराव, आठ गाड़ियों में तोड़फोड़; कई लोग घायल
लोनी में दो पक्षों में फायरिंग और पथराव, आठ गाड़ियों में तोड़फोड़।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बॉर्डर थाना क्षेत्र की राहुल गार्डन कॉलोनी में वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई। कई लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है।

कॉलोनी में बटेश्वर दयाल कपड़े का गोदाम है। इस गोदाम के पास वीरेंद्र और विक्रम की पार्किंग है। विक्रम का चालक शनिवार रात नौ बजे पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने गया था। इस दौरान बटेश्वर ने चालक पर वाहन खड़ा का विरोध किया और उस पर चोरी करने का आरोप लगा दिया।

आरोप है कि बटेश्वर पक्ष के लोगों ने उसे पीट दिया। चालक ने वीरेंद्र व विक्रम को फोन मारपीट करने की सूचना दी। विक्रम पक्ष के एक दर्जन लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बाटेश्वर के दामाद पीट दिया। इसके बाद बटेश्वर ने भी फोन कर एक दर्जन लोगों को बुला लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थराबाजी की। पार्किंग में खड़ी आठ गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

आरोप है कि इस दौरान फायरिंग की गई, लेकिन किसी को गोली नहीं लगी। फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पत्थरबाजी होने पर लोग अपने-अपने घरों में घुस गए। सड़क पर चल रहे लोग भी ईधर-उधर छिप गए। गोली चलने पर लोगों में दहशत फैल कई। काफी देर तक रास्ता पर राहगीर नहीं निकले।

chat bot
आपका साथी