किसान एकता संघ ने किया गाजीपुर दिल्ली बार्डर पर संगठन का विस्तार

संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह अम्बावता जी के नेतृत्व में सर्वसम्मति से हरदोई जिला प्रभारीजिला अध्यक्षजिला सचिव के पद पर नियुक्तियां की गई जिसमें जिला प्रभारी के पद पर अरविंद कुमार सिंह और जिला अध्यक्ष के पद पर प्रदीप कुमार सिंह चुने गए।

By Abhishek SinghEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 06:55 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 03:00 AM (IST)
किसान एकता संघ ने किया गाजीपुर दिल्ली बार्डर पर संगठन का विस्तार
जिला सचिव के पद पर नियुक्तियां की गई।

नई दिल्ली/गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। गाजीपुर बार्डर पर किसान एकता संघ संगठन का विस्तार किया गया। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह अम्बावता जी के नेतृत्व में सर्वसम्मति से "हरदोई जिला प्रभारी,जिला अध्यक्ष,जिला सचिव के पद पर नियुक्तियां की गई जिसमें जिला प्रभारी के पद पर अरविंद कुमार सिंह,जिला अध्यक्ष के पद पर प्रदीप कुमार सिंह,जिला सचिव के पद पर राजीव कुमार सिंह को नियुक्त किया गया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह अम्बावता,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,रमेश कसाना,राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित प्रमोद शर्मा,प्रदेश महासचिव युवा संजय डेढा,सचिन यादव,प्रदीप कुमार सिंह,अरविंद कुमार सिंह,राजीव कुमार सिंह,शैलेन्र्द तिवारी,अशोक कुमार सिंह,हर्ष कसाना आदि साथी मौजूद रहे।।

chat bot
आपका साथी