Coronavirus: एडीएम सिटी कार्यालय को प्रशासन ने किया सील

एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह और उनकी पत्नी एसडीएम जेवर गुंजा सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्यों को कोरोना की पुष्टि हुई थी।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 04:17 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 04:17 PM (IST)
Coronavirus: एडीएम सिटी कार्यालय को प्रशासन ने किया सील
Coronavirus: एडीएम सिटी कार्यालय को प्रशासन ने किया सील

गाजियाबाद [आशुतोष गुप्ता]। एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह को कोरोना की पुष्टि होने के बाद एडीएम सिटी कार्यालय को प्रशासन ने सैनिटाइज कराकर मंगलवार को 24 घंटे के लिए सील कर दिया। इसके साथ ही कार्यालय के स्टाफ को होम क्वारंटाइन किया गया है।

जेवर की एसडीएम गुंजा सिंह हुईं थी संक्रमित

बता दें कि रविवार को एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह और उनकी पत्नी एसडीएम जेवर गुंजा सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्यों को कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद एडीएम सिटी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद मंगलवार को उनका कार्यालय सील कर दिया गया और विभागीय कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन में भेज दिया गया।

कलक्ट्रेट के कर्मचारियों की भी कराई जा रही स्क्रीनिंग

एडीएम सिटी ने हाल में ही कुछ बैठकों में हिस्सा लिया था और कलक्ट्रेट के कर्मचारी लगातार उनके संपर्क में थे। ऐसे में कलक्ट्रेट के कर्मचारियों की भी स्क्रीनिंग कराई जाएगी। हालांकि एडीएम सिटी पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ होने के कारण ऑफिस में नहीं बैठ रहे थे। एडीएम सिटी कोरोना की रोकथाम के लिए बनाई गई अीम के नोडल अधिकारी हैं।

बता दें कि गाजियाबाद एसडीएम और गौतमबुद्ध नगर में पोस्‍टेड एसडीएम उनकी पत्‍नी दोनों की कोरोना से पीड़ित हैं। दोनों का इलाज गाजियाबाद के कौशांबी स्‍थित यशोदा अस्‍पताल में चल रहा है। उनके परिवार के लोग और बच्‍चों को होम क्‍वारंटाइन कर दिया गया है।

एडीएम को इन दिनों कोरोना की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी गाजियाबाद ने अहम जिम्मेदारी सौंप रखी थी। पिछले पांच दिनों से वह स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ पल-पल की समीक्षा कर रहे हैं। हाल ही में डीएम द्वारा गठित की गई 14 संयुक्त समितियों में से एडीएम को चार का प्रभारी बनाया गया था। अब प्रशासन के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अनेक अफसरों की जांच हो सकती है। उनके संपर्क में आने वाले अधिकारियों की सूची बनाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी