स्वचालित सीढि़यों का यात्रियों को मिलेगा लाभ

विजयनगर क्षेत्र की तरफ से पुराना गाजियाबाद स्टेशन पर सीढि़यां चढ़कर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्वचलित सीढि़यों को जल्द ही शुरू किया जाएगा। बृहस्पतिवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल व सांसद वीके सिंह ने स्वचालित सीढि़यों का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि करीब सवा दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली स्वचालित सीढि़यों का कार्य छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे के सहयोग से यात्रियों को अधिक सुविधाएं देने का काम जोरों पर है। इसी क्रम में इ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Mar 2019 07:44 PM (IST) Updated:Thu, 07 Mar 2019 07:44 PM (IST)
स्वचालित सीढि़यों का यात्रियों को मिलेगा लाभ
स्वचालित सीढि़यों का यात्रियों को मिलेगा लाभ

जासं, गाजियाबाद : विजयनगर क्षेत्र की तरफ से पुराना गाजियाबाद स्टेशन पर सीढि़यां चढ़कर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्वचालित सीढि़यों (एस्कलेटर) को जल्द ही शुरू किया जाएगा। बृहस्पतिवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल व सांसद वीके सिंह ने स्वचालित सीढि़यों का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि करीब सवा दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली स्वचालित सीढि़यों का कार्य छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे के सहयोग से यात्रियों को अधिक सुविधाएं देने का काम जोरों पर है। इसी क्रम में इन स्वचालित सीढि़यों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विजयनगर की ओर से प्रतिदिन आने वाले हजारों यात्रियों को इनका लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर संजीव शर्मा, सतीश शर्मा, पप्पू पहलवान, सुरेंद्र नागर, रेखा जैन, अश्वनी शर्मा सहित नॉर्दर्न रेलवे एडीआरएम राजीव धनखड़ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी