गाली-गलौज के विरोध पर फायरिग, गिरफ्तार

जासं गाजियाबाद घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे युवकों को महिलाओं ने रोकने की कोशिश

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 06:55 PM (IST)
गाली-गलौज के विरोध पर फायरिग, गिरफ्तार
गाली-गलौज के विरोध पर फायरिग, गिरफ्तार

जासं, गाजियाबाद: घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे युवकों को महिलाओं ने रोकने की कोशिश की तो एक ने तमंचा निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। इसी दौरान एक घर की छत से वीडियो बना लिया गया। गाजियाबाद व उत्तर प्रदेश पुलिस को टैग कर वीडियो ट्वीट हुआ तो पुलिस ने संज्ञान लेकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

एसएचओ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रताप विहार सेक्टर-12 निवासी अतुल शर्मा को गिरफ्तार कर उससे 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आरोपित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कुछ समय पूर्व ही उसने मुंगेरी तमंचा खरीदा था। पुलिस रिकॉर्ड में अतुल का पूर्व में कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। उसका कहना है कि टशन दिखाने के लिए उसने तमंचा खरीदा था। वीडियो में नीली टीशर्ट पहने व टोपी लगाया व्यक्ति अतुल बताया जा रहा है। आरोपित अपने दो अन्य दोस्तों संग एक घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान आसपास के घर से दो महिलाएं निकलीं और विरोध किया। इस पर नीली टीशर्ट पहने व्यक्ति ने तमंचा ऊपर कर फायरिग की और स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी