सैकड़ों की संख्या में फलदार और छायादार पौधे लगाए

संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र के अमीरपुर गढ़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 07:35 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 07:35 PM (IST)
सैकड़ों की संख्या में फलदार और छायादार पौधे लगाए
सैकड़ों की संख्या में फलदार और छायादार पौधे लगाए

संवाद सहयोगी, मुरादनगर:

थाना क्षेत्र के अमीरपुर गढ़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया। शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री डॉ. अनुज त्यागी के नेतृत्व में विद्यालय के स्टाफ ने सैकड़ों की संख्या में फलदार व छायादार पौधे लगाए। इसके अलावा विद्यालय के स्टाफ ने ग्रामीणों को भी पौधे वितरित किए।

पौधारोपण अभियान की शुरूआत डॉ. अनुज त्यागी ने परिसर में आम का पेड़ लगाकर की। इसके अलावा स्टाफ के लोगों ने परिसर व उसके आसपास आम, अमरूद, पिलखन, पाइकस, एरिका, अशोक आदि के चार सौ से अधिक पौधे लगाए। डॉ. अनुज त्यागी ने बताया कि प्रतिवर्ष विद्यालय स्टाफ के लोग मानसून के दौरान विद्यालय में पौधारोपण करते हैं। स्कूल के प्रत्येक छात्र को एक पौधे का पालन करने की जिम्मेदारी दी जाती है। इस वर्ष लॉकडाउन के चलते पौधारोपण अभियान समय से नही हो सका। अत: अनलॉक प्रक्रिया शुरू होते ही विद्यालय के स्टाफ ने पौधारोपण के कार्यक्रम बनाया। विद्यालय की प्राध्यापिका लक्ष्मी त्यागी ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार पौधारोपण किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान मनोज त्यागी, अर्चना यादव, रूचिका जैन, शमिष्ठा रेणूका व स्टाफ के अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी