ससुर ने पुत्रवधू से की छेड़छाड़, हिरासत में

जासं, गाजियाबाद : कविनगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता बहू के साथ ससुर ने छेड़छाड़ की। विरोध पर ससुर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 May 2018 06:12 PM (IST) Updated:Thu, 17 May 2018 06:12 PM (IST)
ससुर ने पुत्रवधू से की छेड़छाड़, हिरासत में
ससुर ने पुत्रवधू से की छेड़छाड़, हिरासत में

जासं, गाजियाबाद : कविनगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता बहू के साथ ससुर ने छेड़छाड़ की। विरोध पर ससुर ने धमकी दी। इस मामले में पीड़िता की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपित ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजस्थान के अलवर निवासी एक युवती की शादी ढाई माह पहले कविनगर निवासी एक युवक से हुई थी। युवक गुड़गांव की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और पिता सेना से रिटायर्ड अफसर है। मां की पूर्व में मौत हो चुकी है। युवती का आरोप है कि पति ऑफिस चला जाता है तो उसका पिता घर पर रहता है। वह उससे अक्सर अश्लील बाते करता है और बुरी निगाह रखता है। आरोप है कि कई बार ससुर ने पुत्रवधू के साथ छेड़छाड़ की। पुत्रवधू के विरोध के बाद भी जब ससुर नहीं माना तो पीड़िता ने आपबीती मायके पक्ष को बताई। इसके बाद बृहस्पतिवार को पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपित ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

chat bot
आपका साथी