मास्क निस्तारण के लिए लगाए गए इंसीनेटर

एकल प्रयोग मास्क का निस्तारण करने के लिए नगर निगम ने शहर के 50 सार्वजनिक शौचालयों में इंसीनेटर लगवाए हैं। नगर निगम कार्यालय स्थित के भी शौचालय में इंसीनेटर लगा दिया गया है। इससे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 07:55 PM (IST) Updated:Tue, 07 Apr 2020 06:10 AM (IST)
मास्क निस्तारण के लिए लगाए गए इंसीनेटर
मास्क निस्तारण के लिए लगाए गए इंसीनेटर

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : एकल प्रयुक्त मास्क का निस्तारण करने के लिए नगर निगम ने शहर के 50 सार्वजनिक शौचालयों में इंसीनेटर लगवाए हैं। नगर निगम कार्यालय स्थित शौचालय में इंसीनेटर लगा दिया गया है। इससे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी।

एक प्रयुक्त मास्क के निस्तारण में परेशानी आ रही थी। कूड़े में काफी संख्या में मास्क मिल रहे हैं। इससे सफाईकर्मियों को कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा जहां कूड़ा डाला जाता है तो, वहां भी कूड़े का अलगाव करने वालों को भी खतरा रहता था। मास्क का निस्तारण करने के लिए नगर आयुक्त ने सभी शौचालयों में इंसीनेटर लगवाने का निर्णय लिया था। नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने बताया कि 50 से अधिक शौचालयों में इंसीनेटर लगवा दिए गए हैं। अभी 24 शौचालय रह गए हैं। उनमें भी जल्द इंसीनेटर लगवाए जाएंगे। इससे शहर के करीब 42 से अधिक सफाईकर्मी कोरोना से सुरक्षित रहेंगे। अब कोई भी व्यक्ति सड़क पर मास्क नहीं फेंक सकेगा। मास्क का इस्तेमाल करने के बाद उसे इंसीनेटर में डालना होगा। यदि कोई मास्क सड़क या कूड़े में फेंकता है तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी