ट्रांस ¨हडन में विधि विधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा

ट्रांस ¨हडन में विधिविधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजाट्रांस ¨हडन में विधिविधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजाट्रांस ¨हडन में विधिविधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजाट्रांस ¨हडन में विधिविधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजाट्रांस ¨हडन में विधिविधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजाट्रांस ¨हडन में विधिविधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजाट्रांस ¨हडन में विधिविधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजाट्रांस ¨हडन में विधिविधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजाट्रांस ¨हडन में विधिविधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 09:30 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 09:30 PM (IST)
ट्रांस ¨हडन में विधि विधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा
ट्रांस ¨हडन में विधि विधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

ट्रांस ¨हडन में सोमवार को संसार के प्रधान शिल्पी, सर्वोच्च अभियंता भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही कारखानों, कार्यशालाओं और कंपनियों में भगवान विश्वकर्मा व औजारों की पूजा हुई। हवन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ।

रोडवेज में हुआ पूजन :

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर साहिबाबाद डिपो व कौशांबी डिपो के कार्यशाला में हवन पूजन किया गया। कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से औजार की पूजा कर भंडारा किया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने प्रसाद वितरण भी किया।

वहीं वैशाली सेक्टर-3 एफ ब्लॉक में पंडाल लगाकर पूजा अर्चना की गई। भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारी गई। विधि विधान से पूजन किया गया। भंडारे का आयोजन हुआ। वहीं इंदिरापुरम के हैबिटेट सेंटर में भी विश्वकर्मा पूजन किया गया जिसमें समस्त स्टॉफ शामिल हुए। वसुंधरा सेक्टर-11 स्थित विद्या बाल भवन पब्लिक स्कूल में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की गई। विद्यालय के निर्देशक निशांत शर्मा के साथ सभी चालक, हेल्पर, रिक्शा चालकों ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। प्रसाद वितरण किया गया। इंदिरापुरम के साया गोल्ड अवेन्यु में विश्वकर्मा भगवान की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

---

साइट चार में सजे दरबार, लगी मूर्तियां :

विश्वकर्मा पूजन की सबसे अधिक रौनक साइट चार औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों में रही। सुबह सबसे पहले मशीनों की पूजा अर्चना हुई। इस दौरान ना सिर्फ मूर्तियां सजाई गईं बल्कि दरबार भी लगाए गए। आनंद औद्योगिक क्षेत्र मोहन नगर में भी इस मौके पर पूजा अर्चना की गई।

chat bot
आपका साथी