पार्क और खाली प्लॉट कूड़ा घर में हो रहे तब्दील

जागरण संवाददाता साहिबाबाद वैशाली सेक्टर- दो के राम वाटिका में कूड़े का ढेर लगा हुअ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 11:15 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 11:15 PM (IST)
पार्क और खाली प्लॉट कूड़ा घर में हो रहे तब्दील
पार्क और खाली प्लॉट कूड़ा घर में हो रहे तब्दील

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

वैशाली सेक्टर- दो के राम वाटिका में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़ा डालने से पार्क बदहाल हो गया है। कूड़े की बदबू के कारण लोग पार्क में नहीं जाते हैं। वहीं, दूसरी ओर इंदिरापुरम के अहिसा खंड - दो स्थित साया झेनिथ सोसायटी के पीछे खाली प्लाट पर कूड़ा डाला जा रहा है। आरोप है कि निजी कर्मचारी यहां पर कूड़ा डाल रहे हैं। जीडीए या नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वैशाली में पार्क बनता जा रहा कूड़ाघर : वैशाली सेक्टर दो स्थित राम वाटिका पार्क कूड़ा घर बनता जा रहा है। यहां पर नगर निगम और लोगों के घरों से कूड़ा उठाने वाले निजी सफाईकर्मी कूड़ा डालते हैं। इससे यहां पर तेज बदबू आती है। नगर निगम की ओर से एक तरफ शहर को स्वच्छ बनाने की बात कही जा रही है। वहीं, दूसरी ओर पार्को व खुले में कूड़ा डाला जा रहा है। इससे बीमारी का भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। नगर निगम के वसुंधरा जोन प्रभारी सुनील राय का कहना है कि जल्द ही कूड़ा हटवा दिया जाएगा।

इंदिरापुरम में भी है बुरा हाल : इंदिरापुरम के साया झेनिथ सोसायटी के रहने वाले पंकज दीक्षित का कहना है कि उनकी सोसायटी के पीछे खाली प्लाट है। यहां पर कूड़ा डाला जा रहा है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। जीडीए व नगर निगम अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई है। जीडीए के अधिशासी अभियंता एके चौधरी का कहना है कि इंदिरापुरम में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने और सड़कों की सफाई का काम नेचर क्लीन इनवायरो सर्विस संस्था को दिया गया है। कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी घर-घर जाती है। लोगों को गाड़ी में ही कूड़ा डालना चाहिए। कुछ लोगों ने निजी सफाईकर्मी लगा रखे हैं, जो कूड़ा ले जाकर कहीं भी डाल देते हैं। इससे शहर में गंदगी हो रही है। यदि कोई सड़क पर रिक्शे में कूड़ा लेकर जाता है या कहीं कूड़ा डालता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी