हुड़दंगियों ने खूब काटा बवाल, सोती रही पुलिस

-गश्त के नाम पर कालोनी में हो रही खानापूरी कालोनीवासियों में रोष संवाद सहयोगी मोदीनगर ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 07:57 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 07:57 PM (IST)
हुड़दंगियों ने खूब काटा बवाल, सोती रही पुलिस
हुड़दंगियों ने खूब काटा बवाल, सोती रही पुलिस

-गश्त के नाम पर कालोनी में हो रही खानापूरी, कालोनीवासियों में रोष

संवाद सहयोगी, मोदीनगर : हुड़दंगियों ने शराब पीकर देवेंद्रपुरी कालोनी में रविवार देर रात जमकर बवाल काटा। घरों के बाहर रखे गमले तक फोड़ दिए। कुछ वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए। कालोनीवासियों के अनुसार, पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन, एक भी पुलिसकर्मी वहां नहीं पहुंचा। आरोप है कि रात में पुलिस यहां कभी गश्त नहीं करती है। कई बार इस संबंध में शिकायत भी की जा चुकी है।

देवेंद्रपुरी कालोनी में रविवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कुछ युवक शराब पीकर हुड़दंग मचाने लगे। गाली-गलौज करते हुए काफी देर तक बवाल काटा। आसपास के लोगों के विरोध का भी उन पर असर नहीं हुआ। उल्टे वे लोगों को ही धमकाने लगे। लोगों ने बताया कि आठ-दस की संख्या में युवक इकट्ठा थे। सभी शराब के नशे में थे। कुछ ने तो घरों के बाहर रखे गमले भी फोड़ दिए। आरोप है कि एक युवक ने तमंचे से हवाई फायर भी किया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया, लेकिन कोई नहीं आया। करीब एक घंटे तक हुड़दंगी बवाल काटते रहे। वहीं, इस बारे में सीओ मोदीनगर सुनील कुमार का कहना है कि ऐसी कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। चौकी प्रभारियों को कालोनियों में शाम से ही गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

रात में नहीं होती पुलिस गश्त : कालोनियों में पुलिस गश्त के नाम पर केवल खानापूरी हो रही है। एक भी पुलिसकर्मी कालोनी में नहीं दिखाई पड़ता। कालोनी के सभासद आशीष त्यागी ने बताया कि कई बार पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को कालोनी में गश्त बढ़वाने के लिए कहा गया है। लेकिन, किसी के कान पर जूं नहीं रेंगती है। सर्दी बढ़ रही है ऐसे में घटनाएं होने की संभावना अधिक रहती है।

chat bot
आपका साथी