हेलमेट फैक्ट्री पर छापेमारी, नहीं मिला लाइसेंस

कोतवाली क्षेत्र की रूप नगर और कृष्णा विहार औद्योगिक क्षेत्र में हेलमेट फैक्ट्रियों पर भारतीय मानक ब्यूरो की गाजियाबाद शाखा ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई की। इस दौरान फैक्ट्रियों के पास आइएसआइ मार्क उपयोग करने का लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने सेंपल लेकर कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की बात कही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 08:19 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 08:19 PM (IST)
हेलमेट फैक्ट्री पर छापेमारी, नहीं मिला लाइसेंस
हेलमेट फैक्ट्री पर छापेमारी, नहीं मिला लाइसेंस

संवाद सहयोगी, लोनी : कोतवाली क्षेत्र की रूप नगर और कृष्णा विहार औद्योगिक क्षेत्र में हेलमेट फैक्ट्रियों पर भारतीय मानक ब्यूरो की गाजियाबाद शाखा ने कार्रवाई की। इस दौरान फैक्ट्रियों के पास आइएसआइ मार्क उपयोग करने का लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने सैंपल लेकर कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की बात कही है।

पिछले दिनों एक समाज सेवी संस्था ने लोनी की दो फैक्ट्रियों में बिना लाइसेंस आइएसआइ मार्क का उपयोग करने की शिकायत भारतीय मानक ब्यूरो से की थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे भारतीय मानक ब्यूरो की टीम ने लोनी के रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री पर छापेमारी की। आरोप है कि यहां कर्मचारी हेलमेट बनाते और उनपर आइएसआइ मार्क लगाते मिले। टीम ने कर्मचारियों से लाइसेंस मांगा। फैक्ट्री संचालक के लाइसेंस की समय करीब दो माह पूर्व समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद संचालक द्वारा उसी नंबर से माल बाजार में बेचा जा रहा था। टीम ने वहां रखे करीब 200 हेलमेट में से सैंपल लेकर सील किए। वहीं टीम ने कृष्णा विहार कालोनी स्थित अन्य फैक्ट्री पर छापेमारी की। टीम ने वहां से भी सैंपल लिए। टीम के सदस्यों ने बताया कि सैंपल कोर्ट के समक्ष पेश किए जाएंगे। कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी