LIVE BLOG

Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Highlights: गाजियाबाद में शाम 6 बजे तक हुआ 49.80% मतदान, पिछली बार के मुकाबले 6 प्रतिशत की कमी

Ghaziabad Lok Sabha Election 2024 Highlights गाजियाबाद लोकसभा पर शुक्रवार (आज) मतदान शुरू हुआ। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक गाजियाबाद के 29,41,624 मतदाता आज 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया। मुख्य मुकाबला भाजपा के अतुल गर्ग, कांग्रेस की डाली शर्मा और बसपा के नंद किशोर पुण्डीर के बीच है।

Pooja Tripathi Publish:Fri, 26 Apr 2024 08:53 AM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2024 08:54 PM (IST)
Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Highlights: गाजियाबाद में शाम 6 बजे तक हुआ 49.80% मतदान, पिछली बार के मुकाबले 6 प्रतिशत की कमी
Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Highlights: गाजियाबाद में शाम 6 बजे तक हुआ 49.80% मतदान, पिछली बार के मुकाबले 6 प्रतिशत की कमी

Highlights

  • Lok Sabha Election 2024 Voting Ghaziabad सुबह सात बजे से शुरू हो चुकी थी वोटिंग
  • Lok Sabha Election 2024 Voting News मतदाताओं में दिखा जबर्दस्त उत्साह
  • Lok Sabha Election 2024 Phase 2 युवाओं से लेकर बूढ़े तक हर किसी ने किया अपने अधिकार का प्रयोग

Ghaziabad Lok Sabha Election 2024 Highlights आज देश के 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान चल रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद सीट भी शामिल है। यहां सुबह सात बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई थी और लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा था।

26/04/2024
8:53:06 pm

गाजियाबाद में इस बार मतदान में 6 प्रतिशत की कमी

गाजियाबाद में सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही। धीरे-धीरे मतदान प्रतिशत बढ़ना शुरू हो गया। लेकिन शाम छह बजे तक भी इसकी रफ्तार 50 प्रतिशत तक भी नहीं पहुंच सकी। पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो करीब 55.78 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदान में करीब छह प्रतिशत की गिरावट आई है।

26/04/2024
5:55:13 pm

गाजियाबाद में शाम 5 बजे तक हुआ इतना मतदान

गाजियाबाद लोकसभा सीट पर पांच बजे तक 48.22 प्रतिशत मतदान हुआ। सर्वाधिक मतदान धौलाना में 57.46 और सबसे कम 41 प्रतिशत साहिबाबाद विधानसभा सीट पर हुआ है।

लोनी - 52.40मुरादनगर - 52.26साहिबाबाद -41.53गाजियाबाद - 46.23धौलाना - 57.46कुल - 48.22

बागपत लोकसभा
मोदीनगर - 55.74

26/04/2024
4:03:30 pm

शहीद नगर का नजारा

 साहिबाबाद के शहीद नगर में सेंट जेम्स कॉन्वेंट स्कूल में वोट डालने जाते लोग।

26/04/2024
3:54:21 pm

गाजियाबाद लोकसभा में 3:00 बजे तक पड़े इतने प्रतिशत वोट

लोनी - 44.5%मुरादनगर - 44.02%साहिबाबाद - 36.14%गाजियाबाद - 39.45%धौलाना - 48.04%कुल-  41.13%

26/04/2024
3:20:43 pm

सदरपुर में 8 बूथ पर वोटिंग के लिए नहीं पहुंचे लोग

गाजियाबाद के सदरपुर में 9 बूथ बनाए गए हैं, इनमें से महज एक पर वोटिंग के लिए लाइन है। आठ बूथ खाली पड़े हैं। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह कम नजर आ रहा है।

26/04/2024
2:34:25 pm

गाजियाबाद में सदरपुर में वोटरों में उत्साह कम

गाजियाबाद के सदरपुर में 9 बूथ बनाए गए हैं, इनमें से महज एक पर वोटिंग के लिए लाइन है। आठ बूथ खाली पड़े हैं। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह कम नजर आ रहा है।

26/04/2024
2:02:00 pm

स्ट्रेचर पर ले जाकर कराया मतदान

मोदीनगर के रहने वाले 68 वर्षीय सत्यनारायण यादव पिछले 24 साल से बीमार हैं और बेड पर है। पांच दिन से वह मतदान कराने का अनुरोध प्रशासन से कर रहे थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुरी के प्रभारी डॉक्टर भारत भूषण के पास जब इनका कॉल पहुंचा तो उन्होंने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था करते हुए उनको ग्रीनलैंड एकादमी स्कूल में स्थापित बूथ संख्या 189 पर ले जाकर मतदान कराया।

डॉक्टर ने बताया कि उनको एंबुलेंस से स्ट्रेचर पर मतदान बूथ तक ले जाया गया। मतदान के बाद वह बहुत खुश हुए और वापस उनको एंबुलेंस से घर छोड़ दिया गया है। बताया गया है की किडनी में संक्रमण के चलते उनकी डायलिसिस चल रही है।

26/04/2024
1:47:02 pm

गाजियाबाद में विधानसभावार 1 बजे तक हुआ इतना मतदान

लोनी - 37.5मुरादनगर - 35.88साहिबाबाद - 29.88गाजियाबाद - 32.14धौलाना -39.49कुल - 33.96

बागपत लोकसभा
मोदीनगर - 36.25

26/04/2024
12:47:59 pm

इंदिरापुरम की सोसायटियों में लोगों के बीच उत्साह

इंदिरापुरम की शिप्रा कृष्णा गार्डन सोसायटी में पोलिंग बूथ बनाए जाने से लोगों में उत्साह है। मतदान करने के बाद अंगुली में लगी स्याही दिखाते लोग।

26/04/2024
12:31:36 pm

हापुड़ में सुबह 11 बजे तक हुआ इतना मतदान

 हापुड़ में सुबह 11 बजे तक 27.19 प्रतिशत तक मतदान हुआ।

26/04/2024
11:34:12 am

कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने किया मतदान

सूर्य नगर के विद्या भारती पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र अपना मत डालने के बाद अंगुली पर लगे स्याही के निशान को दिखती प्रत्याशी डॉली शर्मा।

26/04/2024
11:26:04 am

गाजियाबाद में विधानसभावार मतदान प्रतिशत सुबह 11 बजे तक

लोनी—26.87%मुरादनगर—24.39%साहिबाबाद—20.09%गाजियाबाद—20.85%धौलाना—27.65%कुल - 23.97

बागपत लोकसभा
मोदीनगर— 25%

26/04/2024
10:56:50 am

बेहोश हुए हेड कॉन्स्टेबल

मुरादनगर में एक मतदान केंद्र पर ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल धीरज बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राहुल ने प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही को भर्ती कर लिया है। फिलहाल सिपाही बेहोशी की हालत में है।

26/04/2024
10:52:35 am

गढ़मुक्तेश्वर में उमड़ी मतदाताओं की भीड़

 गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी में मतदान करने के लिए उमड़ी मुस्लिम मतदाताओं की भीड़।

26/04/2024
10:49:13 am

वोटर लिस्ट से नाम गायब परेशान रहे मतदाता

 फिल्म का यह गीत बीवी अंदर होती है, मियां बाहर होते हैं, मतदान के समय कई जगह सटीक बैठता दिखाई दिया। जी हां, एक साल से वोटर लिस्ट में खामियों को दुरुस्त करने में जुटा जिला निर्वाचन विभाग शुक्रवार को कमजोर दिखाई पड़ा। दरअसल परिवार में दो सदस्यों की वोट वोटर लिस्ट में दर्ज मिली तो तीन लोगों की वोट गायब।

26/04/2024
10:46:02 am

खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताने वाला युवक गिरफ्तार

हापुड़ में पुलिस की वर्दी पहने हुए युवक गिरफ्तार हुआ है। सीबीआई इंस्पेक्टर बताकर चुनाव में ड्यूटी की बताई बात। पुलिस पुछताछ में जुटी हुई है। यह मामला थाना हापुड़ देहात का है।

26/04/2024
9:39:22 am

गाजियाबाद में सुबह 9 बजे तक विधानसभा वार वोटिंग प्रतिशत

लोनी—12.8
मुरादनगर—11.87
साहिबाबाद—8.25
गाजियाबाद—9.74
धौलाना—13.78

26/04/2024
9:27:15 am

वसुंधरा के मतदान केंद्र का दृश्य

 वसुंधरा सेक्टर 15 के एसजी पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे मतदाता।

26/04/2024
9:26:04 am

इंदिरापुरम में पर्ची बनवाने के लिए लगी भीड़

 इंदिरापुरम के न्याय खंड तीन में मतदाता पर्ची बनवाने के लिए उमड़ी मतदाताओं की भीड़।

26/04/2024
9:24:30 am

खोड़ा में मतदान करते लोग

 खोड़ा के मार्डन कांवेंट जूनियर हाईस्कूल पोलिंग बूथ पर कतार में लगे मतदाता। यहां सुबह से ही मतदाताओं की अच्छी संख्या देखी जा रही है।

26/04/2024
9:04:12 am

एमिटी स्कूल का सुबह 7.15 बजे का हाल

 साहिबाबाद वसुंधरा के एमिटी स्कूल मतदान केंद्र पर मतदान करने जाते लोग।

26/04/2024
8:59:49 am

मतदान केंद्रों पर हैं सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। पोलिंग बूथों से लेकर दिल्ली व गैरजनपदों की सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था है। सीमाओं पर जांच के बाद वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। अति संवेदनशील व संवेदनशील पोलिंग बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

26/04/2024
8:59:21 am

धूप से बचने के लिए सुबह कर रहे ज्यादा लोग वोट

दोपहर में तापमान अधिक रहने की उम्मीद है। इस वजह से लोग सुबह छांव व ठंडे मौसम में मतदान करने की कोशिश में है। यही कारण है कि ज्यादातर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लग गई है। अर्थला के कैलाशवती इंटर कालेज पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे विपुल राय ने बताया कि दोपहर में धूप हो जाती इसलिए सुबह परिवार के सभी सदस्य मतदान करने आए हैं।

26/04/2024
8:58:33 am

मतदाताओं दिख रहा है उत्साह

गाजियाबाद लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है। पोलिंग बूथों पर कतार में लगकर लोग मतदान कर रहे हैं। यहां 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

29 लाख 41 हजार 424 मतदाता उनके भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान शुरू होने से पहले पोलिंग बूथों पर प्रत्याशियों के अभिकर्ता पहुंच गए। तय दायरे के बार प्रत्याशियों के बस्ते लग गए। ज्यादातर मतदाता मतदान पर्ची लेकर पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। जिनके पास मतदान पर्ची नहीं है वह प्रत्याशियों के बस्तों पर पर्ची बनवा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी