वाहन चोरी के आरोप में चार पकड़े

थाना कविनगर पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चोरी के आरोप में अलग-अलग स्थानों से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक पेशेवर है जिसके खिलाफ 16 केस दर्ज हैं। एसएचओ मोहम्मद असलम ने बताया कि बदायूं के जरीफनगर निवासी जुम्मी संभल के गुन्नौर निवासी मारुफ अली व आराम सिंह और भोजपुर के अतरौली निवासी सुमित चौहान को गिरफ्तार किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:38 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 07:38 PM (IST)
वाहन चोरी के आरोप में चार पकड़े
वाहन चोरी के आरोप में चार पकड़े

जासं, गाजियाबाद: थाना कविनगर पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चोरी के आरोप में अलग-अलग स्थानों से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक पेशेवर है, जिसके खिलाफ 16 केस दर्ज हैं। एसएचओ मोहम्मद असलम ने बताया कि बदायूं के जरीफनगर निवासी जुम्मी, संभल के गुन्नौर निवासी मारुफ अली व आराम सिंह और भोजपुर के अतरौली निवासी सुमित चौहान को गिरफ्तार किया गया है। सुमित से चोरी की स्कूटी मिली है। उसके खिलाफ गाजियाबाद व नोएडा में 16 मुकदमे दर्ज हैं और पूर्व में भी जेल जा चुका है। बाकी तीन आरोपितों के खिलाफ भी कविनगर थाने में वाहन चोरी के दो केस दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी