लंगर में लोंगों को कराया भोजन

संवाद सहयोगी मोदीनगर  निष्काम सेवक जत्थे द्वारा रविवार को गुरु हरगोबिंद सिंह साहिब के प्रक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 08:03 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 08:03 PM (IST)
लंगर में लोंगों को कराया भोजन
लंगर में लोंगों को कराया भोजन

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :  निष्काम सेवक जत्थे द्वारा रविवार को गुरु हरगोबिंद सिंह साहिब के प्रकाश उत्सव को समर्पित करते हुए एक लंगर का आयोजन किया गया। जत्थे के सदस्यों ने शहर की विभिन्न कॉलोनियों में जाकर लोगों को भोजन कराया। अध्यक्ष जसमीत सिंह ने बताया कि गुरु पर्व की पारंपरिक प्रथा के अनुसार, मिस्सी रोटी, दही, आचार, प्याज का लंगर तैयार कर छठे गुरु हरगोबिद सिंह का प्रकाश उत्सव मनाया जाता है। जत्थे के सदस्यों द्वारा संचालित निष्काम राहत रसोई में रविवार को 73 वां दिन था। इस दिन को उन्होंने गुरु पर्व को समर्पित किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी लंगर में हिस्सा लिया। सभी ने लंगर की खूब प्रशंसा की।

chat bot
आपका साथी