पौधे रोपकर कर मनाया पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री का जन्मदिन

संवाद सहयोगी लोनी पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर शुक्रवार को राजनीतिक पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 09:11 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:10 AM (IST)
पौधे रोपकर कर मनाया पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री का जन्मदिन
पौधे रोपकर कर मनाया पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री का जन्मदिन

संवाद सहयोगी, लोनी : पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर शुक्रवार को राजनीतिक पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, स्कूलों के प्राचार्यो एवं शिक्षकों और सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह पौधारोपण किया। उपजिलाधिकारी ने लोगों से वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन और पर्यावरण दिवस पर विधायक नंद किशोर गुर्जर, नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा, विधायक प्रतिनिधि ललित शर्मा ने अलग-अलग स्थानों पर पीपल, नीम के पौधारोपण किया। इस अवसर पर विधायक ने लोगों से सजगता से पर्यावरण का ध्यान रखने की बात कहीं। वहीं दूसरी ओर खिदमत ए आवाम युवा समिति, सहयोग द हेल्पिग हैण्ड के पदाधिकारियों, क्षेत्र के जेएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एमआएस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों ने आम, जामुन समेत अन्य फलों के वृक्ष लगाएं। उधर, उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम, अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण कर वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने की अपील की। मानव कल्याण फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने राजीव गार्डन कालोनी में तुलसी के पौधे वितरित किए। इंद्रापुरी यूथ क्लब के सदस्यों ने कालोनी स्थित पार्क में पौधारोपण किया। भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा ने पदाधिकारियों के साथ पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया।

chat bot
आपका साथी