नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में विवाद

संवाद सहयोगी मुरादनगर हिदू युवा वाहिनी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आयुष त्यागी को लेकर कार्यक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 08:33 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 08:33 PM (IST)
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में विवाद
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में विवाद

संवाद सहयोगी, मुरादनगर : हिदू युवा वाहिनी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आयुष त्यागी को लेकर कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया है। ऐसे में पूर्व मुरादनगर नगराध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है। जिसमें लिखा गया है कि आयुष त्यागी संगठन के सदस्य नहीं है। उन्हें पद से हटाकर पुराने कार्यकर्ता को जिले की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। हालांकि आयुष त्यागी का कहना है कि वह वर्ष 2016 से वाहिनी के सक्रिय सदस्य हैं।

बता दें, कि पिछले दिनों आयुष त्यागी को हिदू युवा वाहिनी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिस पर कुछ कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। जिला अध्यक्ष आयुष त्यागी को संगठन से बाहरी बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर हटाने की मांग की है। नगर के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता व पूर्व नगर प्रभारी राजेंद्र चौधरी सहित करीब 30 पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आयुष त्यागी को पद से हटाने की मांग की है। पत्र में लिखा गया है कि आयुष त्यागी को कभी संगठन की बैठक में नहीं देखा गया है और न ही उनका युवा वाहिनी एवं हिंदुओं के उत्थान में सहयोग किया है। पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर संगठन के बाहरी व्यक्ति को जिला संगठन की जिम्मेदारी दी है। जिला अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी संगठन के पुराने एवं कर्मठ कार्यकर्ता को दी जानी चाहिए। जिससे संगठन मजबूत हो सके। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में हरित कुमार, दीपक गोयल, मनोज त्यागी, योगेंद्र चौधरी, विकास त्यागी, जितेंद्र शर्मा, अनुराग शर्मा व आकाश सोनी सहित आदि कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं। वहीं, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आयुष त्यागी का कहना है कि वह वाहिनी में वर्ष 2016 से सक्रिय सदस्य है। प्रदेश में सरकार बनने और योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर उनके द्वारा रैली के आयोजन कराए गए थे। उनका कहना है कि जो कार्यकर्ता विरोध कर रहे है। उनसे बातचीत करके संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी