छठ पूजन स्थलों के आसपास फैली गंदगी

छठ पूजन स्थलों के आसपास फैली गंदगीछठ पूजन स्थलों के आसपास फैली गंदगीछठ पूजन स्थलों के आसपास फैली गंदगीछठ पूजन स्थलों के आसपास फैली गंदगीछठ पूजन स्थलों के आसपास फैली गंदगीछठ पूजन स्थलों के आसपास फैली गंदगी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 09:04 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 09:04 PM (IST)
छठ पूजन स्थलों के आसपास फैली गंदगी
छठ पूजन स्थलों के आसपास फैली गंदगी

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : छठ पूजा के बाद हरनंदी के घाट और खोड़ा छठ घाट के आसपास दोबारा से गंदगी फैल गई है। नगर निगम और नगर पालिका परिषद ने दावा किया था कि छठ पूजा समाप्त होने के बाद विशेष अभियान चलाकर यहां सफाई की जाएगी, लेकिन बुधवार की शाम को दैनिक जागरण की टीम जब हरनंदी के घाट पर पहुंची तो वहां गंदगी फैली मिली। महापौर आशा शर्मा ने बृहस्पतिवार को सफाई कराने का भरोसा दिया है।

बता दें कि हरनंदी के घाट और खोड़ा छठ पूजन स्थल सहित पूरे ट्रांस ¨हडन में लगभग तीन लाख श्रद्धालुओं ने छठ मैया की पूजा अर्चना की है। इस दौरान यहां पर लोगों ने डूबते व उगते हुए सूरज की उपासना की जिसमें फल, पूजन सामग्री और पुष्प के साथ अन्य सामान भी हरनंदी में प्रवाहित किया गया। महापौर आशा शर्मा का कहना है कि नगर निगम के सभी जोनल प्रभारियों को निर्देशित किया गया है वह बृहस्पतिवार को उनके जोन में आने वाले छठ घाट के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाकर पूजन सामग्री व गंदगी को हटाने का काम करेंगे।

chat bot
आपका साथी