उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच सीके नायडू मुकाबला आज

उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच सीके नायडू मुकाबला आजउत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच सीके नायडू मुकाबला आजउत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच सीके नायडू मुकाबला आजउत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच सीके नायडू मुकाबला आजउत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच सीके नायडू मुकाबला आज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 07:21 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 07:21 PM (IST)
उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच सीके नायडू मुकाबला आज
उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच सीके नायडू मुकाबला आज

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : मोहननगर स्थित मोहन मी¨कस क्रिकेट मैदान में बुधवार को उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश की अंडर-23 की टीमों ने पसीना बहाया। यहां बृहस्पतिवार को सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच चार दिवसीय मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीम के कप्तान अपने ऑलराउंड खेल के प्रदर्शन के आधार पर जीत का दावा कर रहे हैं।

गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की मेजबानी में हो रहे मुकाबले का शुभारंभ बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे होगा। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव मनोज मांकड़ ने बताया है कि उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी शिवम चौधरी और आंध्र प्रदेश के कप्तान सीआर गणेश्वर हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की ओर से गाजियाबाद के नलिन मिश्रा और विशाल चौधरी लोकल ब्वॉय रहेंगे। इनमें अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिवा ¨सह मैच का आकर्षण रहेंगे। उत्तर प्रदेश के कप्तान शिवम चौधरी ने कहा है कि मैच काफी रोमांचक होगा। मैदान काफी हरा भरा नजर आ रहा है एक अच्छा मुकाबला दर्शकों को देखने को मिलेगा। वहीं आंध्र प्रदेश के कप्तान सीआर गणेश्वर का कहना है कि उनके सभी खिलाड़ी बेहतर फॉर्म में चल रहे हैं और टीम ऑल राउंडर कंबीनेशन पर उतारी जाएगी। बृहस्पतिवार को होने वाले मुकाबले में निखिल मेनन और चंद्रकांत महासंघ एंपायर की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं स्कोरर की जिम्मेदारी कानपुर से आए सौरव चतुर्वेदी के हाथों में रहेगी। उत्तर प्रदेश की टीम :

शिवम चौधरी कप्तान, शिवम चौबे, अभिषेक गोस्वामी, राहुल ¨सह रावत, ए रिजवान, नलिन मिश्रा ,सागर शर्मा, आर्यन जुयाल, संदीप तोमर, हर्षवर्धन, वाजिद अली, बॉबी यादव, शिवा ¨सह, शानू सेन और त्रिशाल त्रिवेदी उत्तर प्रदेश की टीम में हैं अंतिम एकादश का चयन सुबह ही होगा।

---

आंध्र प्रदेश की टीम :

कप्तान सीआर गणेश्वर, के करण ¨शदे, के माहिप कुमार, चौधरी क्रांति कुमार, आरए रॉय, एस चरण साईं तेजा, एस ध्रुव कुमार रेड्डी, यूएमएस गिरिनाथ, पीपी मनोहर, वी वेन्यू, जे विनोद नायडू, चौधरी वीएस कौशिक, एस आशीष, ए विजय कुमार, बी विनय कुमार और हरिशंकर रेड्डी में से अंतिम एकादश चुनी जाएगी।

chat bot
आपका साथी