बच्चों की हालत स्थिर, उपचार जारी

थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में बुधवार रात बंद घर में मां के साथ अचेत मिलीं तीनों बेटियों की स्थिति अब भी स्थिर बनी हुई है। वहीं घटना में मृत पांच वर्षीय बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आने की वजह से अब तक मौत के कारण का पता नहीं चल सका है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 11:10 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 11:10 PM (IST)
बच्चों की हालत स्थिर, उपचार जारी
बच्चों की हालत स्थिर, उपचार जारी

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में बुधवार रात बंद घर में मां के साथ अचेत मिलीं तीनों बेटियों की स्थिति अब भी स्थिर बनी हुई है। वहीं, घटना में मृत पांच वर्षीय बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आने की वजह से अब तक मौत के कारण का पता नहीं चल सका है।

मूलरूप से खानपुर, औरैया निवासी बलराम उर्फ गुड्डू 35 पत्नी रेनू 32, बेटी सोनी 13, मोनी 11, मनीषा 9 और बेटे अनमोल 5 वर्ष के साथ यहां संजय कॉलोनी, अर्थला में ससुराल में रहते हैं। बुधवार रात रेनू चारों बच्चों संग घर में अचेत अवस्था में मिली थीं। पांचों को उपचार के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां अनमोल की मौत हो गई थी। लेकिन रेनू को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। सोनी, मोनी व मनीषा की स्थित शुक्रवार को भी स्थिर बनी रही। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी