मुख्यमंत्री ने कोविड एल-3 का किया निरीक्षण, मरीजों का जाना हाल

जागरण संवाददाता गाजियाबाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोविड एल-3 संतोष अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों के बारे में अस्पताल प्रबंधन एवं सीएमओ से जानकारी हासिल की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 10:16 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 10:16 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने कोविड एल-3 का किया निरीक्षण, मरीजों का जाना हाल
मुख्यमंत्री ने कोविड एल-3 का किया निरीक्षण, मरीजों का जाना हाल

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोविड एल-3 संतोष अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों के बारे में अस्पताल प्रबंधन एवं सीएमओ से जानकारी हासिल की। इसके बाद कंट्रोल रूम में पहुंचकर उन्होंने मरीजों को देखा। इस कंट्रोल रूम में कैमरे के माध्यम से मरीजों को सीधे देखा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि मरीजों को पौष्टिक खाना मिल रहा है अथवा नहीं। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने अवगत कराया कि कैंटीन से रोज ताजा खाना बनाकर मरीजों को समय पर परोसा जा रहा है। मुख्यमंत्री की नजर एक नवजात बच्चे पड़ी तो उन्होंने पूछा कि वह क्यों भर्ती है। इस पर सीएमओ डा.भवतोष शंखधर ने अवगत कराया कि संक्रमित महिला का प्रसव कराया गया है। बच्चा स्वस्थ है लेकिन मां के साथ चिकित्सकों की निगरानी में उसे रखा गया है। सीएमओ ने अवगत कराया कि कुल भर्ती 20 मरीजों में से केवल तीन को आक्सीजन पर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने सीएमओ से जिले में सक्रिय केस, नए केस और कोरोना जांच के बारे में विस्तार से पूछताछ की। निर्देश दिए कि जिले के अस्पतालों में कोविड मरीजों का बेहतर इलाज हो, लेकिन सामान्य मरीजों को भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डा.अल्का अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को कोविड अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी।

किशोरों से पूछा, सुई लगने से कोई परेशानी तो नहीं हुई : इंग्राहम इंटर कालेज में संचालित टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किशोरों से पूछा कि सुई लगने से कोई परेशानी तो नहीं हुई। बच्चों ने जवाब दिया आल इज वेल सर। उन्होंने निगरानी कक्ष और केंद्र पर जाकर टीकाकरण का पूरा जायजा लिया। केंद्र प्रभारी डा.प्रियंका समानिया से उन्होंने पूछा कि बच्चे कम क्यों हैं। प्रभारी ने अवगत कराया कि तीन दिन से कालेज में शिविर लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण से छूटे बच्चे ही आज आए हैं। शेष को टीका लग चुका है। इस मौके पर नोडल डा.जीपी मथुरिया और एसीएमओ डा. सुनील त्यागी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी