शालीमार गार्डन में महिला से चेन लूटी

थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन में बुधवार रात बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही महिला से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद महिला घर चली गई। बृहस्पतिवार शाम तक महिला ने मामले में शिकायत नहीं दी थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Oct 2018 08:59 PM (IST) Updated:Thu, 11 Oct 2018 08:59 PM (IST)
शालीमार गार्डन में महिला से चेन लूटी
शालीमार गार्डन में महिला से चेन लूटी

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने महिला से चेन लूट ली। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद महिला घर चली गई। महिला ने तहरीर नहीं दी।

शालीमार गार्डन एक्सटसेंशन-2ए-ब्लाक निवासी रचना बुधवार देर शाम बुद्ध बाजार में खरीदारी करने गई थीं। वह सामान खरीदने के बाद पैदल घर लौट रही थीं। इसी बीच पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उनके गले से चेन लूट ली। पीछे से आए एक साइकिल सवार ने उन्हें वारदात की जानकारी दी। उन्होंने देखा तो उनकी चेन गायब थी। पीड़िता ने स्थानीय लोगों की मदद से 100 नंबर पर सूचना दी। काफी देर तक पुलिसकर्मियों के न पहुंचने पर रचना घर चली गईं। साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि अभी तक मामले में पीड़िता ने शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी