शादी का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार

जासं गाजियाबाद सदर तहसील में शादी का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर ब्लैकमेल कर रहे एक जालसाज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Aug 2020 08:23 PM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2020 08:23 PM (IST)
शादी का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार
शादी का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार

जासं, गाजियाबाद : सदर तहसील में शादी का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर ब्लैकमेल कर रहे एक जालसाज को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने मंदिर में शादी होने का फर्जी प्रमाण पत्र दिखाकर तहसील में रजिस्ट्रेशन कराया था। सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया था। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि दिल्ली के कुतुब विहार फेज दो निवासी युवती ने दिसंबर 2019 में सिहानी गेट थाने में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तीन साल पहले वह दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर में आयोजित पार्टी में गई थी। यहां उसकी मुलाकात हेमंत कुमार चौहान से हुई। इसके बाद वह युवती से दोस्त के तौर बात करने लग। दो साल पहले हेमंत ने एक मंदिर में शादी होने का फर्जी प्रमाण पत्र बनवा लिया। इस दस्तावेज को दिखाकर आरोपित ने छह फरवरी 2018 को सदर तहसील में शादी का प्रमाण पत्र बनवा लिया। आरोपित पीड़िता को फोन कर ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपित ने खुद के साथ एक दोस्त के तौर बातचीत करते हुए पीड़िता का वीडियो भी बनाया। वीडियो और प्रमाण पत्र को उसके स्वजनों के पास भेजकर शादी का दावा करने लगा। इससे पीड़िता के स्वजनों को भी यकीन आ गया। आरोपित उसका पीछा करने लगा। बात नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था। आरोपित के दोस्त गौरव और ऋषि पीड़िता को भाभी कहकर परेशान करने लगे। पीड़िता ने इसकी शिकायत डीएम गाजियाबाद से की। डीएम के आदेश ने सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच की। जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। डीएम ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश दिए थे। पुलिस ने हेमंत को शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। अभी उसके दो दोस्त फरार चल रहे हैं। साक्ष्य जुटाने की वजह से आरोपित को गिरफ्तार करने में डेढ़ साल से भी ज्यादा समय लग गया।

chat bot
आपका साथी