सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपाईयों ने किया वेबिनार का आयोजन

संवाद सहयोगी मोदीनगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 07:34 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 07:34 PM (IST)
सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपाईयों ने किया वेबिनार का आयोजन
सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपाईयों ने किया वेबिनार का आयोजन

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को एक वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व व कर्तव्यों पर सभी ने अपने विचार रखे।

वेबिनार में मुख्यवक्ता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरल व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं। समाज के प्रत्येक तबके को साथ लेकर वे कार्य करते हैं। उनका यही प्रयास रहता है कि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की परेशानी से न जूझे। कोरोना संक्रमण को रोकने में भी उनके द्वारा किए गए प्रयास सफल साबित हुए हैं।

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंहल ने प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महापुरूष बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में देश बुलंदियों को छू रहा है। वेबिनार में मोहित बेनिवाल, रजनीकांत माहेश्वरी, अंजुला माहोर, अलका तोमर, राजेश्वर, नितिन मित्तल ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी