भरत मिलाप से दर्शकों की आंखों से छलके आंसू

श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में शुक्रवार शाम भरत मिलाप का मंचन किया गया। भरत मिलाप के दौरान दो भाईयों का प्रेम देखकर दर्शकों की आंखों से आंसू छलक पडे़।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Oct 2018 02:47 PM (IST) Updated:Fri, 12 Oct 2018 02:47 PM (IST)
भरत मिलाप से दर्शकों की आंखों से छलके आंसू
भरत मिलाप से दर्शकों की आंखों से छलके आंसू

संवाद सहयोगी, लोनी : श्रीरामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में भरत मिलाप का मंचन किया गया। इस दौरान दो भाइयों का प्रेम देखकर दर्शकों की आंखों से आंसू छलक पडे़।

श्रीरामचंद्र को वनवास की जानकारी मिलने पर उनके छोटे भाई भरत जंगल में पहुंचे और उन्होंने श्रीराम से अयोध्या वापस चलने को कहा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रतन ¨सह भाटी ने कहा कि यह वही देश है जहां भाइयों में इतना प्रेम होता था। लेकिन आज भाई अपने हित के लिए दूसरे भाई की हत्या करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। उधर, लोनी नगर पालिका परिषद की चेयरमैन रंजीता धामा और पूर्व चैयरमैन मनोज धामा ने जवाहर नगर कालोनी स्थित नवयुग रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर सभासद बबलू शर्मा, रामभूल शर्मा, विनीत राठी, विपिन त्यागी, विकास गर्ग, जयकुमार ¨सह, विकास ¨सह, राजेन्द्र ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी