पंचायती चुनाव को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने शुरू की तैयारियां

संवाद सहयोगी मोदीनगर आगामी पंचायती चुनावों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने काम जोरों प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Oct 2020 06:32 PM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2020 06:32 PM (IST)
पंचायती चुनाव को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने शुरू की तैयारियां
पंचायती चुनाव को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने शुरू की तैयारियां

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

आगामी पंचायती चुनावों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने काम जोरों पर शुरू कर दिया है। भोजपुर ब्लाक के गांवों में 43 बीएलओ व 11 सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई है। जो डोर टू डोर सर्वे का कार्य कर रहे हैं। नए मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा जो लोग गांव छोड़कर चले गए हैं या जिनकी मृत्यु हो गई उनका नाम सूची से हटाया जा रहा है। 12 नंबर तक यह कार्य चलेगा। इसके बाद 29 दिसंबर तक अंतिम सूची तैयार कर शासन स्तर पर भेजी जाएगी।

इस वर्ष दिसंबर माह में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, जिसको देखते हुए अब प्रशासन भी चुनावों की तैयारी में जुट गया है। वैसे तो चुनाव प्रक्रिया अब तक समाप्ति पर होती, लेकिन कोरोना के चलते यह रुक गई थी। अब वर्ष 2021 मार्च या अप्रैल माह में चुनाव होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी के चलते चुनाव आयोग की तरफ से मतदाता सूची तैयार करने के लिए जिलास्तर पर निर्देश जारी किए गए हैं, जिस पर अब स्थानीय स्तर पर कार्य शुरू हो गया है। बात करें भोजपुर ब्लाक की, तो यहां कुल 43 गांव हैं, जिनमें इन दिनों मतदाता सूची तैयार करने का काम चल रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर परिवार के सदस्य, उम्र समेत परिवार की अन्य जानकारी एकत्र कर रहे हैं। एक-एक सुपरवाइजर के निर्देशन में कई गांवों को रखा गया है। मतदाता सूची बनाने का कार्य 12 नवंबर तक जारी रहेगा। कुछ गांवों में तो कार्य पूरा भी हो चुका है। बाकियों में भी पूरा कराने के लिए अधिकारी कार्य में लगे हैं। वहीं, पुरानी मतदाता सूची से भी मिलान किया जा रहा है, जिसमें नए नामों को जोड़ा जा रहा है। पूरी सूची तैयार होने पर 29 दिसंबर तक उसे शासन स्तर को भेजा जाएगा। उधर, प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से इस कार्य में उनका सहयोग करने के लिए भी अपील की जा रही है। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।

-------------

पंचायती चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार की जा रही है। घर-घर जाकर बीएलओ जानकारी एकत्र कर रहे हैं। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि इस कार्य में कोविड-19 की गाइडलाइन का भी ध्यान रखा जाए। समय से कार्य को पूरा कराने के लिए प्रयासरत हैं।

-- उमाकांत तिवारी, तहसीलदार मोदीनगर

chat bot
आपका साथी