78 लाख का शुल्क बकाया, 98 नर्सरी संचालकों पर होगी कार्रवाई

नगर निगम क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट लेकर पौधशाला संचालित कराने वाले लोग शुल्क का भुगतान नहीं कर रहे है। नगर निगम ने ऐसी 9

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 08:29 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 08:29 PM (IST)
78 लाख का शुल्क बकाया, 98 नर्सरी संचालकों पर होगी कार्रवाई
78 लाख का शुल्क बकाया, 98 नर्सरी संचालकों पर होगी कार्रवाई

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : नगर निगम क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट लेकर पौधशाला संचालित कराने वाले लोग शुल्क का भुगतान नहीं कर रहे है। नगर निगम ने ऐसी 98 नर्सरी चिह्नित करते हुए जमीन की लीज आवंटन को निरस्त करने का नोटिस जारी कर दिया है। इन नर्सरी संचालकों पर करीब 78 लाख की शुल्क बकाया है। बोर्ड बैठक में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। मेयर आशा शर्मा और नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने निर्णय लिया कि अब प्रत्येक नर्सरी संचालक का फोटो गेट पर लगाया जाना अनिवार्य होगा। बोर्ड के निर्णय के बाद कविनगर, वसुंधरा, मोहननगर जोन में संचालित 98 नर्सरी संचालकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। बकाया शुल्क जमा न करने पर इस नोटिस में लीज का आवंटन रदद करने की चेतावनी दी गई है।

शहर में चल रही 98 नर्सरी के संचालकों पर 78 लाख का शुल्क बकाया है। कविनगर जोन की 55 नर्सरी चलाने वालों पर 35 लाख 80 हजार बकाया है। वसुंधरा एवं मोहननगर जोन के 43 नर्सरी संचालकों पर 43 लाख 68 हजार बकाया है। सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है। बकाया जमा न करने पर आवंटन रदद कर दिया जाएगा।

- डॉ. अनुज कुमार सिंह, पशु कल्याण अधिकारी।

chat bot
आपका साथी