फ्लैट पर कब्जा करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

जासं लिंक रोड बृज विहार स्थित एक फ्लैट पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 09:46 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 09:46 PM (IST)
फ्लैट पर कब्जा करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
फ्लैट पर कब्जा करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

जासं, लिंक रोड: बृज विहार स्थित एक फ्लैट पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पर दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

बृजमोहन शर्मा हापुड़ के पिलखुवा में रहते हैं। उन्होंने बताया है कि पिता बुद्ध प्रकाश शर्मा का बृज विहार में फ्लैट है। 2018 में उनके पिता का स्वर्गवास हो गया। वह बीच-बीच में यहां आकर फ्लैट की देखभाल करते थे। लॉकडाउन की वजह से मार्च से वह यहां नहीं आ पाए। 13 सितंबर को उनके भाई और भांजा देखरेख करने फ्लैट पर पहुंचे, तो पता चला कि एक दंपती ने उस पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने दंपती के खिलाफ लिंक रोड थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी