चार सौ पथ विक्रेताओं के खाते में धनराशि की हस्तांतरित

संवाद सहयोगी लोनी प्रधानमंत्री स्व निधि लोन मेले में पंजीकरण और खाते में धनराशि हस्तांतर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 08:24 PM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 08:24 PM (IST)
चार सौ पथ विक्रेताओं के खाते में धनराशि की हस्तांतरित
चार सौ पथ विक्रेताओं के खाते में धनराशि की हस्तांतरित

संवाद सहयोगी, लोनी : प्रधानमंत्री स्व निधि लोन मेले में पंजीकरण और खाते में धनराशि हस्तांतरण करने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। योजना में पंजीकृत चार सौ लाभार्थियों के खाते में क्षेत्र के सभी बैंकों द्वारा ऋण का हस्तांतरण किया गया।

नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर क्षेत्र में मौजूद पथ विक्रेताओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए स्व निधि लोन मेले का विशेष अभियान चलाया गया था। योजना के तहत चयनित पात्र को बैंक द्वारा दस हजार रुपए का ऋण दिया जाना है। जिसके चलते विशेष रूप से छुट्टी के दिन बैंक खोले गए। अभियान के दौरान कैंप में कई पथ विक्रेताओं ने रजिस्ट्रेशन भी कराया। नगर पालिका और डूडा अधिकारियों द्वारा मौके पर फार्म आन लाइन स्वीकृत किए गए। शाम तक क्षेत्र के सभी बैंक द्वारा चयनित चार सौ लाभार्थियों के खाते में धनराशि का हस्तांतरण किया गया। अभियान के दौरान डूडा और नगर पालिका के अधिकारियों ने लाभार्थियों को पथ विक्रेता कार्ड भी वितरित किए।

chat bot
आपका साथी