मौसम की मार से पौधे भी हुए बीमार..

By Edited By: Publish:Wed, 21 Dec 2011 07:26 PM (IST) Updated:Wed, 21 Dec 2011 07:27 PM (IST)
मौसम की मार से पौधे भी हुए बीमार..

प्रियंका अग्रवाल, वसुंधरा

पौधों पर पाले और कोहरे का असर हो रहा है। इसके चलते पेड़-पौधों की पत्तियों और तने मुरझा रहे हैं। गमले में लगे छोटे व सजावट के पौधे सर्दी के मौसम में अस्त-व्यस्त हो रहे हैं। बढ़ती ठंड में पौधों की देखभाल करनी भी बेहद मुश्किल हो रही है। घरों में गमलों में लगाए गए पौधों ज्यादा प्रभावित हो रहे है। लोगों की माने तो पौधे की जड़ें और तने गलने लगे है। वहीं, सजावटी पौधों का कारोबार करने वाले भी इससे परेशान है। नर्सरी संचालकों का कहना है कि कोहरा और पाले के चलते पौधे पूरी तरह से झुलस जाते है। कोहरे के चलते ही नर्सरी का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

यह पौधे होते हैं जल्दी व अधिक प्रभावित

- पीपल

- नीम

- कचनार

- लेजेस्टोनिया

- अशोक

- तुलसी

- चम्पा

पौधे मुरझाने से होता है आर्थिक नुकसान

पेड़ मित्र संस्था के पदाधिकारी राज शर्मा बताता है कि सर्दी के कारण सजावट के पौधे तेजी से प्रभावित होते हैं। इसलिए डेकोरेशन करने वाले लोगों को या सजावट के पौधों की नर्सरी संचालकों को इस मौसम में आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहती है। इसलिए ऐसे मौसम में इन पौधों को कपड़े से कवर करके रखना चाहिए।

ऐसे करें पौधों का बचाव

- पौधों को प्रतिदिन हल्का पानी दे

- छोटे पौधों को ढक दे

- पौधे को सुबह के समय कपड़े से झाड़े, जिससे उस पर जमी ओस की बूंद हट जाए।

- छोटे पौधों को धूप निकलते ही धूप में रखें।

गमले की बजाय जमीन में लगाए पौधे

वसुंधरा स्थित एक नर्सरी के संचालक रमेश सिंह बताते है कि कोहरे के कारण पौधों की पत्तियां और तना सूखना लगते हैं, जिससे पौधे मुरझा जाते है। इसलिए इस मौसम में गमले में लगे पौधे जल्दी से मुरझा जाते है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी