हादसे के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई, 64 अवैध बहुमंजिला इमारतें सील

मिशलगढ़ी स्थित आकाश नगर कॉलोनी में बहुमंजिला इमारत जमींदोज होने के बाद गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की नींद आखिरकार टूट गई। सोमवार सुबह से आठों जोन में अवैध बहुमंजिला इमारतों को सील करने की ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। एक ही दिन में 64 इमारतों को सील किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Jul 2018 07:47 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jul 2018 07:47 PM (IST)
हादसे के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई, 64 अवैध बहुमंजिला इमारतें सील
हादसे के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई, 64 अवैध बहुमंजिला इमारतें सील

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : मिशलगढ़ी स्थित आकाश नगर कॉलोनी में बहुमंजिला इमारत जमींदोज होने के बाद गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की नींद आखिरकार टूट गई। सोमवार सुबह से आठों जोन में अवैध बहुमंजिला इमारतों को सील करने की ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। एक ही दिन में 64 इमारतों को सील किया गया। इनके बाहर जीडीए द्वारा नोटिस भी चस्पा किया गया है। इनमें से 20 में मजदूर रहते हुए पाए गए। उन्हें वहां से बाहर निकाला गया। उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 14 व 15 के तहत यह कार्रवाई जारी रहेगी। शाहबेरी हादसे के बाद यह सतर्कता बरती जाती तो आकाश नगर कॉलोनी में हादसा न होता। लोनी क्षेत्र में सबसे ज्यादा सी¨लग

जिले में सबसे ज्यादा अवैध इमारतें लोनी बन रही है। जीडीए की कार्रवाई से यह बात स्पष्ट हो गई। सबसे ज्यादा 22 इमारतों को इसी क्षेत्र में सील किया गया है। गंगा विहार और हयात कॉलोनी में अवैध निर्माण धड़ल्ले से जारी था। इनमें से कई को पहले से नोटिस दिए जा चुके हैं। उसके बावजूद पांच से छह मंजिला इमारतें यहां खड़ी हो गईं। इंदिरापुरम क्षेत्र में भी अवैध निर्माण खुलेआम हो रहा है। जीडीए की टीम ने यहां नीतिखंड एक और दो में 11 बहुमंजिला इमारतों को सील किया है। राजनगर एक्सटेंशन, नंदग्राम, रावली मेन रोड, पंचवटी कॉलोनी, सुदामापुरी, कृष्णा वाटिका, राजेंद्रनगर, जनकपुरी और वृंदावन गार्डन में 25 इमारतों को सील किया गया है।

आकाश नगर में हुई कार्रवाई

हादसा स्थल के आसपास कई इमारतों को भी जीडीए ने सील कर दिया है। मिशलगढ़ी, इंद्रगढ़ी में भी निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारतें सील हुई हैं। इस क्षेत्र में कुल छह इमारतों को सील किया गया है। इनमें भी कुछ लोग रह रहे थे। उन्हें बाहर निकाला गया है। कई इमारतों की हालत खराब है।

जोन-कॉलोनी-सील इमारतें

एक-राजनगर एक्सटेंशन, नंदग्राम-दो

दो-मेन रोड, रावली-चार

तीन-इंद्रगढ़ी कॉलोनी, आकाश नगर-छह

चार-पंचवटी कॉलोनी-सात

पांच-सुदामापुरी, कृष्णा वाटिका-छह

छह-नीतिखंड एक व दो-11

सात-राजेंद्र नगर, जनकपुरी, वृंदावन गार्डन-छह

आठ-गंगा विहार, हयात कॉलोनी-22

सभी तरह के निर्माण पर रोक

अवैध निर्माण रोकने के लिए सी¨लग की कार्रवाई की जा रही है। वहीं वैध निर्माण कार्य भी जीडीए द्वारा रुकवा दिए गए हैं। अगले आदेशों तक निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा गया है। इस आदेश के बाद कोई भी निर्माण कार्य चलता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अवैध निर्माण के खिलाफ सभी जोन में एक साथ कार्रवाई शुरू की गई है। सोमवार को 64 बहुमंजिला अवैध इमारतें सील की गई हैं। उनके बाहर नोटिस चस्पा किए गए हैं। जल्द इनमें से कई के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए जाएंगे।

-संतोष कुमार राय, सचिव, जीडीए

chat bot
आपका साथी