कपडा विक्रेता को ब्लेड मारकर 23 हजार लूटे

राजेंद्र नगर में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने शुक्रवार रात कपड़ा विक्रेता से तमंचे के बल पर हजारों की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने ब्लेड मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर पीड़ित की पत्नी ने पुलिस पर जबरन तहरीर को बदलवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि तहरीर में से ब्लेड मारने वाली बात को हटाने को कहा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 10:41 PM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2019 06:14 AM (IST)
कपडा विक्रेता को ब्लेड मारकर 23 हजार लूटे
कपडा विक्रेता को ब्लेड मारकर 23 हजार लूटे

संवाद सहयोगी, साहिबाबाद : राजेंद्र नगर में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने शुक्रवार रात कपड़ा विक्रेता से तमंचे के बल पर हजारों की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने ब्लेड मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, पीड़ित की पत्नी ने पुलिस पर जबरन तहरीर को बदलवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि तहरीर में से ब्लेड मारने वाली बात को हटाने को कहा गया।

शालीमार गार्डन कुलदीप कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह साप्ताहिक बाजार में कपड़े की दुकान लगाते हैं। शुक्रवार रात वह बाजार बंद होने पर घर वापस जा रहे थे। जब वह राजेंद्र नगर कालोनी स्थित डीएवी स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। पीछे बैठा बदमाश मोटरसाइकिल से नीचे उतरा और उन्हें तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। उनकी जेब में हाथ डालने का प्रयास किया तो कुलदीप ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसपर बदमाश ने दूसरे हाथ से कुलदीप के सीने और हाथ पर ब्लेड से वारकर घायल कर दिया। कई ब्लेड लगने से वह लहुलुहान हो गए। इसके बाद बदमाश उनकी जेब से 23 हजार की नकदी और कुछ कपड़े लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर पीड़ित के परिजन भी अस्पताल में पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की पत्नी द्वारा लिखी तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनके आरोप गलत हैं।

chat bot
आपका साथी