एक बंदी समेत 189 कोरोना संक्रमित

स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 12179 पर पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 1984 हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 09:58 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:00 AM (IST)
एक बंदी समेत 189 कोरोना संक्रमित
एक बंदी समेत 189 कोरोना संक्रमित

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : डासना जेल के एक बंदी समेत 189 संक्रमित बुधवार को मिले हैं। बंदी को कोविड एल-2 संयुक्त अस्पताल संजयनगर में भर्ती कराया गया है। चार बुजुर्ग भी संक्रमित हुए हैं। प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को स्वस्थ होने पर 88 की अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। साथ ही जिले में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 12179 पर पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 1984 हो गई है। नौ संक्रमितों की हुई मौत, आए 6100 केस

सितंबर स्वास्थ्य विभाग के लिए सबसे खतरनाक रहा है। अब तक सबसे अधिक संक्रमित इसी महीने में हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक तीस दिन में 6100 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें सबसे अधिक आठ सौ बुजुर्ग संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात यह है कि सितंबर में 5347 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। नौवें महीने यानी सितंबर में नौ संक्रमितों की मौत हुई है। अगस्त में जहां मौतों की संख्या 68 थी, वहीं पर 30 सितंबर को यह 77 है। 3819 को दी गई होम आइसोलेशन की अनुमति

जिले में अब तक 3819 संक्रमितों को होम आइसोलेशन की अनुमति दी गई है। सरकारी स्तर पर संचालित कोविड एल-3 अस्पताल में 400 बेड हैं और वर्तमान में इनमें से केवल 53 बेड ही भरे हुए हैं, जबकि 347 बेड खाली पड़े हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनके गुप्ता ने बताया एल-2 अस्पताल में 290 और एल-1 अस्पताल के कुल 614 बेड खाली हैं। 11 निजी अस्पतालों में कुल 5316 सामान्य कोविड बेड के सापेक्ष केवल 1001 बेड पर मरीज भर्ती हैं, जबकि 4315 बेड खाली हैं। आइसीयू और वेंटिलेटर वाले कुल 164 बेड इन निजी कोविड अस्पतालों में उपलब्ध हैं और केवल आठ बेड भरे हुए हैं, बाकी 156 बेड खाली हैं। इसी प्रकार निजी कोविड अस्पतालों में आक्सीजन की सुविधा वाले कुल 1015 बेड हैं। फिलहाल केवल 33 बेड उपयोग किए जा रहे हैं जबकि 982 बेड खाली हैं। संगीता गोयल बनी जिला महिला अस्पताल की सीएमएस

शासन स्तर से जिला महिला अस्पताल की सीएमएस के पद पर चिकित्सक संगीता गोयल की तैनाती कर दी है। वह महिला अस्पताल में ही वरिष्ठ चिकित्सक हैं। चिकित्सक दीपा त्यागी का प्रमोशन होने के चलते सीएमएस का पद दस दिन से रिक्त चल रहा था। बुधवार को शासन स्तर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया। कोरोना मीटर: गाजियाबाद

कुल केस/24 घंटे में- 14,242/189

सक्रिय केस/24 घंटे में- 1984/97

स्वस्थ हुए/24 घंटे में- 12,179/88

कुल मौत/24 घंटे में- 77/00

कुल टेस्ट/24 घंटे में- 3,06348/5350

chat bot
आपका साथी