18 महीने के बच्चे के अपहरण की कोशिश

शास्त्रीनगर में अज्ञात बाइक सवार ने 1

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Sep 2019 09:56 PM (IST) Updated:Thu, 26 Sep 2019 06:25 AM (IST)
18 महीने के बच्चे के अपहरण की कोशिश
18 महीने के बच्चे के अपहरण की कोशिश

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : शास्त्रीनगर में अज्ञात बाइक सवार ने 18 महीने के बच्चे के अपहरण का प्रयास किया। पड़ोसी महिला के शोर मचाने पर आरोपित बच्चे को छोड़कर भाग गया। परिवार ने थाने में इस संबंध में शिकायत नहीं की है। बता दें, इससे पहले भी यहां एक किशोर को कार सवार बदमाशों ने अपहरण करने का प्रयास किया था। तब भी किसी ने पुलिस से लिखित में शिकायत नहीं की थी।

शास्त्रीनगर में एक वकील परिवार के साथ रहते हैं। वकील की मां सोमवार की दोपहर किसी काम से बाहर जा रही थी। उनका 18 महीने का बेटा खेलता हुआ दादी के पीछे-पीछे चला गया। मगर दादी को इसका पता नहीं चला। दादी के जाने के बाद बच्चा गेट पर ही बैठा रहा। इस दौरान बाइक सवार एक युवक उसे उठाकर बाइक पर बैठा रहा था। पड़ोस में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने उसे देख लिया। बुजुर्ग ने शोर मचाकर युवक से रुकने के लिए कहा। मगर युवक धमकी देने के बाद बच्चे को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सीओ सेंकेंड आतिश कुमार ने बताया कि थाने में इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। पूर्व में भी यहां के लोगों ने एक किशोर के अपहरण की कोशिश होने की 100 नंबर पर सूचना दी थी। उनसे लिखित में तहरीर देने के लिए कहा गया था, मगर कोई लिखित शिकायत नहीं दी।

chat bot
आपका साथी