156 बच्चे मिले कुपोषण के शिकार

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में अब तक 26 हजार लोगों ने जांच कराई है। जांच के दौरान जनपद में सबसे अधिक चर्म रोगी पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में 494

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 07:25 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 07:25 PM (IST)
156 बच्चे मिले कुपोषण के शिकार
156 बच्चे मिले कुपोषण के शिकार

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में अब तक हजारों लोगों की सेहत जांची गई। फरवरी से हर रविवार को लगने वाला मेला अगले महीने तक चलेगा। जांच के दौरान जनपद में सबसे अधिक चर्म रोगी पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में 4948 चर्म रोगी मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 26 हजार लोगों की स्वास्थ्य जांच का दावा किया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने बताया कि जनपद में कुपोषण से ग्रसित 156 बच्चे मिले हैं। यानी इन बच्चों को जरूरत के हिसाब से पोषण नहीं मिल रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य में विटामिन ए का अहम रोल है। शारीरिक विकास के लिए इसकी महत्ता के मद्देनजर स्वास्थ्य विटामिन ए की खुराक देने के लिए अलग से अभियान चलाता है। एनीमिया के 521 मरीज आए सामने

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में हुई जांच में जनपद में अब तक एनीमिया के 521 मरीज सामने आ चुके हैं, एनीमिया खून में लाल रक्त कणिकाओं की संख्या कम होने के कारण होता है। सीधे शब्दों में कहें तो खून की कमी को एनीमिया कहते हैं। इसके लक्षणों में थकान, त्वचा का पीलापन, सांस फूलना, चक्कर आना या दिल की तेज धड़कन हो सकता है।

chat bot
आपका साथी