त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर मंथन

जासं, गाजियाबाद : त्योहारी सीजन पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी निधि केसरवानी

By Edited By: Publish:Sat, 01 Oct 2016 05:09 PM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2016 05:09 PM (IST)
त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर मंथन

जासं, गाजियाबाद : त्योहारी सीजन पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा और मोहर्रम जैसे त्योहारों के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को दिये है। उन्होने कहा कि नवरात्र प्रारंभ हो चुके हैं बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ बढी है। ऐसे स्थलों पर विशेष निगरानी करते हुए सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किये जाएं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सुनील इमेनुएल ने त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले में की गयी तैयारियों के बारे में अवगत कराया। एससएसपी ने बताया कि पूरे जिले में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अराजक व असमाजिक तत्वों पर कडी निगाह रखें और आवश्यकता के अनुरूप तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर प्रीति जायसवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश यादव, सीएमओ डॉ अजेय अग्रवाल सहित सभी उप जिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी