ट्रांस ¨हडन में ठग गिरोह सक्रिय, दो महिलाओं को ठगा

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: ट्रांस ¨हडन में कुख्यात ठग गिरोह सक्रिय है। शनिवार शाम ठगो

By Edited By: Publish:Sat, 27 Aug 2016 11:22 PM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2016 11:22 PM (IST)
ट्रांस ¨हडन में ठग गिरोह सक्रिय, दो महिलाओं को ठगा

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: ट्रांस ¨हडन में कुख्यात ठग गिरोह सक्रिय है। शनिवार शाम ठगों ने इंदिरापुरम और राजेंद्र नगर इलाके में दो महिलाओं को शिकार बनाया। वारदात को अंजाम देने के लिए ठगों ने महिलाओं को गहने पर्स में रखने की हिदायत दी थी। जैसे ही महिलाओं ने पर्स में गहने रखे, वे उसे लेकर मौके से नौ दो ग्यारह हो लिए।

महिला को झांसा देकर पर्स ले फरार हुए बदमाश

अ¨हसा खंड की शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी में विनय अग्रवाल सपरिवार रहते हैं। वह सीए हैं। शाम साढ़े छह बजे पत्नी मीनाक्षी बेटी को शिप्रा सन सिटी में दोस्त के घर छोड़कर लौट रही थीं। तभी सोसायटी के पास उन्हें एक युवक मिला, जिसने हरिद्वार जाने का रास्ता पूछा। रास्ता बताने वही खड़ी ही हुई थीं, इसी बीच वहां एक और युवक आ गया। उसने भंडारा कराने का बहाना बनाकर कुछ रुपये मांगे। तभी दूसरे युवक ने बढ़ती लूटपाट की घटनाओं की बात कहकर जेवर पर्स में रखने की हिदायत दी। जैसे ही महिला ने चेन और कुंडल पर्स में रखे, दोनों

बदमाश झांसा देकर पर्स लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने इसके बाद आसपास के लोगों को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पीड़िता के पति ने बताया कि करीब आठ माह पहले शिप्रा सन सिटी के पास उनकी चेन लुट गई थी।

दूध लेने गई महिला को बातों में उलझाया, ले भागे पर्स :

दूसरा मामला राजेंद्र नगर सेक्टर-तीन का है। यहां रहने वाली संतोष शाम करीब पौने सात बजे दूध लेने जा रही थीं। रास्ते में उन्हें दो युवक मिले, जिन्होंने उनसे एक रुपये मांगा। सिक्का देने के बाद युवकों बोले कि घर में किसी की तबीयत खराब है, जो पूजा करने पर ठीक हो जाएगी। इस घटना में भी अज्ञात युवकों ने उन्हें गहने उतार पर्स में रखने की हिदायत दी थी। जैसे ही उन्होंने गहने पर्स में रखे, वे उसे लेकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। साहिबाबाद थानाध्यक्ष सुरेंद्र ¨सह ने बताया कि जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी