दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, वैशाली : खोड़ा थाना पुलिस ने आजाद विहार से दुष्कर्म के आरोपी गुल्लू उर्फ रघुवीर को ग

By Edited By: Publish:Thu, 05 May 2016 06:09 PM (IST) Updated:Thu, 05 May 2016 06:09 PM (IST)
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, वैशाली : खोड़ा थाना पुलिस ने आजाद विहार से दुष्कर्म के आरोपी गुल्लू उर्फ रघुवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरा आरोपी उत्तम चौधरी अब तक पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस उसकी तलाश जारी रखने का दावा कर रही है।

थाना प्रभारी अवधेश यादव ने बताया आजाद विहार में रहने वाले एक व्यक्ति की 20 वर्षीय पुत्री के साथ पड़ोस के युवक गुल्लू उर्फ गुलवीर और उत्तम चौधरी निवासी ने दुष्कर्म किया था। तीन मई को उनके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को आरोपी गुल्लू उर्फ गुलवीर को लेबर चौक से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, दूसरा आरोपी उत्तम चौधरी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी